Live Updates: मुंबई में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से की सगाई, बधाईयों का लगा तांता
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनास से आज मुंबई में रोका किया।
नई दिल्ली:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनास से आज मुंबई में सगाई कर ली है। बता दें कि बीते महीने ही खबरें आई थी कि निक जोनास और प्रियंका ने सगाई कर ली है। आज दोनों ने मुंबई में रोका कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह जोड़ा बहुत जल्द शादी कर सकता है।
गौरतलब है कि कल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनस और उनके माता-पिता का स्वागत किया था। इससे उन अफवाहों को बल मिला था कि यह जोड़ा अपने संबंधों को आधिकारिक रूप दे सकता है।
बता दें कि गुरुवार रात को काले रंग की पोशाक में निक छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले थे। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनास सीनियर थे। इस दौरान पैपराजी 'निक, भारत में स्वागत है' के साथ उनका स्वागत कर रहे थे।
LIVE अपडेट्सः
# प्रियंका चोपड़ा ने सगाई के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की।
Taken.. With all my heart and soul..
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Aug 18, 2018 at 2:45am PDT
# मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने की सगाई।
Priyanka Chopra and Nick Jonas at their 'roka' ceremony in Mumbai. #PriyankaNickEngagement pic.twitter.com/IShuMYuegd
— ANI (@ANI) August 18, 2018
तसवीरों में नजर आ रहा हैं, रोका सेरेमनी में प्रियंका बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना है, वहीं निक जोनास क्रीम रंग का कुर्ता-पजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। निक देशी अंदाज में बहुत प्यारे लग रहे हैं।
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने प्रियंका को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि, ' मेरी प्रिय प्रियंका और निक जोनास को नए सफर के लिए शुभकामनाएं। आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां मिले।'
Congratulations to my dear @priyankachopra & @nickjonas on their new journey together. Wish you both loads of love, happiness & togetherness always 😍 ting #PriyankaNickEngagement #Celebration pic.twitter.com/psNseJlibo
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 18, 2018
परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बहन प्रियंका के रोका सेरेमनी में जाती हुई देखी जा सकती हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी