शशि कपूर के निधन पर शशि थरूर को दे दी श्रद्धांजलि, पढ़ें पूरा मामला
बता दें कि शशि कपूर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को पृथ्वीराज थियेटर लाया गया है। 12 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
मुंबई:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का 4 दिसंबर को निधन हो गया। जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक और खेल जगत तक शोक में डूब गया। कई हस्तियों ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन कुछ लोगों ने गलती से शशि कपूर की जगह शशि थरूर को श्रद्धांजलि दे दी।
दरअसल एक जैसा नाम होने की वजह से लोगों को गलतफहमी हो गई। निधन की खबर मिलते ही शशि थरूर के ऑफिस में भी कई फोन आने लगे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर इन खबरों को खारिज किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे ऑफिस में संवेदना भरे कॉल आ रहे हैं। मेरी मौत की खबर अगर अतिशयोक्ति नहीं है, लेकिन समय से पहले दी जा रही है।'
ये भी पढ़ें: इन गानों के जरिए हमेशा दिलों पर राज करेंगे शशि कपूर
We're getting condolence calls in the office! Reports of my demise are, if not exaggerated, at least premature. @TimesNow #ShashiKapoor https://t.co/nbtZGcdQTa
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 4, 2017
वहीं दूसरे ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा, 'मुझे लग रहा है कि मेरे शरीर का एक हिस्सा चला गया है। एक अच्छा एक्टर और जिसके नाम और मेरे नाम में अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है। मैं शशि कपूर को याद करूंगा।'
I feel a part of me is gone. A great actor, smart, cosmopolitan, impossibly handsome & w/a name that was often confused w/mine. (My office got two calls from journalists today about my reportedly serious ill-health!) I will miss #ShashiKapoor. Condolences2his family&all his fans pic.twitter.com/fSz3jafPZJ
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 4, 2017
बता दें कि शशि कपूर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को पृथ्वीराज थियेटर लाया गया है। 12 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
ये भी पढ़ें: छलका अमिताभ का दर्द, बताया 'बबुआ' बनने का सफर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी