शॉपिंग विवाद के चलते मॉरिशस की प्रेसीडेंट देंगी इस्तीफा, NGO के क्रेडिट कार्ड पर की पर्सनल खरीददारी
फाइनेंशियल स्कैंडल के चलते मॉरिशस की प्रेसीडेंट अमीना गुरीब फकीम को इस्तीफा देना पड़ेगा। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री प्राविंद जागुनाथ ने दी।
पोर्ट लुई:
फाइनेंशियल स्कैंडल के चलते मॉरिशस की प्रेसीडेंट अमीना गुरीब फकीम को इस्तीफा देना पड़ेगा। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री प्राविंद जागुनाथ ने दी।
अफ्रीका महाद्धीप में एक मात्र महिला राष्ट्रपति गुरीब फकीम पर एनजीओ की तरफ से दिए गए बैंक कार्ड से निजी खरीददारी करने का आरोप है। फकीम 12 मार्च को आजादी के 50 साल पूरे के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे समारोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।
जुगनॉथ ने कहा, 'गणराज्य की राष्ट्रपति ने मुझसे कहा कि वह पद से इस्तीफा दे देंगी और हम उनके पद से हटने की तारीख पर राजी हो गए।' उन्होंने कहा कि देश के हित पहले आता है।
रसायन के प्रोफेसर गुरीब फकीम साल 2015 में राष्ट्रपति पद पर चुना गया था। वह राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला थीं। गुरीब ने अपने ऊपर लगे सभी अनियमिताओं से इनकार करते हुए कहा कि जिन बातों को लेकर विवाद उठा था वे वह पैसे वापस कर चुकी हैं।
एक स्थानीय अखबार में छपी रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि राष्ट्रपति ने दुबई और इटली में शॉपिंग के लिए प्लैनेट अर्थ इंस्टिट्यूट के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था।
इसे भी पढ़ें: भारत-चीन को ट्रंप ने चेताया कहा- अमेरिकी कंपनियों से जितना टैक्स लोगे हम भी उतना वसूलेंगे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय