संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख के लिए चिली की पूर्व राष्ट्रपति नामित
गुटेरेस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत का (बाचेलेत) का नामांकन भेजा।
नई दिल्ली:
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त पद के लिए चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत को नामित किया है। वह यदि इस पद के लिए चुनी जाती हैं तो विवादित जेद राद अल हुसैन का स्थान लेंगी। गुटेरेस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को उनका (बाचेलेत) का नामांकन भेजा।
जेद का चार वर्षीय कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है और आम सभा के अध्यक्ष मिरोस्लाव लाजैक ने तीन अगस्त को एक सत्र का आयोजन कर उनके नामांकन पर विचार किया था। जेद दूसरा कार्यकाल नहीं चाहते, हालांकि, इसके वह योग्य हैं।
बाचेलेत का मार्च में चिली के राष्ट्रपति का दूसरा कार्यकाल समाप्त हुआ है। वह निजी तौर पर अगस्तो पिनोचेट की सैन्य तानाशाही के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन का अनुभव ले चुकी हैं। बाचेलेत ने अमेरिका में सुरक्षा विषय में पढ़ाई की है और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मंत्री के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें- USA पूर्व जासूस की हत्या के प्रयास मामले में रूस पर प्रतिबंध लगाएगा
बाचेलेत के सामने अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के कार्यालय की विश्वसनीयता को बहाल करने की पेचीदा चुनौती होगी। भारत ने भी कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में जेद की एक रिपोर्ट जारी होने के मामले में उन पर पक्षपात का आरोप लगाया था। भारत ने इस रिपोर्ट की निंदा की थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन