ड्रैगन ने उतारा अपना दूसरा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट केरियर, विशेषज्ञों ने जताई तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन अमेरिका के दौरे से लौटी ही थी की चीन ने अपनी मिलिट्री ड्रिल कर के दुनिया को अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन की मिलिट्री ड्रिल के नाम पर ताइवान को चारो दिशाओं से घेरा जा रहा है
New Delhi:
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन अमेरिका के दौरे से लौटी ही थी की चीन ने अपनी मिलिट्री ड्रिल कर के दुनिया को अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन की मिलिट्री ड्रिल के नाम पर ताइवान को चारो दिशाओं से घेरा जा रहा है। इस मिलिट्री ड्रिल को देखते हुए कई रक्षा विशेषज्ञों ने इसे तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत बताया है। इससे पहले भी जब अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी अगस्त 2022 में ताइवान के दौरे पर आई थी उस समय भी चीन की तरफ से लगातार धमकियां दी जा रही थी और उस समय भी चीन की सेना ने South China Sea में मिलिट्री ड्रिल किया था।
तीन दिनों में 70 से ज़्यादा चाइनीज़ एयरक्राफ्ट ताइवान सीमा में आये नज़र
ताइवान की डिफेन्स मिनिस्ट्री हर पल चीन पर अपनी नज़र बनाये हुये है. इसी श्रृंखला में ताइवान की डिफेन्स मिनिस्ट्री ने जानकारी साझा करते हुए बताया की 8 अप्रैल, 2023 को शाम 06 :40 बजे (भारतीय समय अनुसार) 71 चीनी सैन्य विमानों और नौ जहाजों ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया। यह रेखा चीन और ताइवान के बीच एक अनौपचारिक बंटवारा बताने वाली लाइन है। इसके अगले दिन यानी 9 अप्रैल,2023 को एक बार फिर 71 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया। इसके बाद उसी दिन शाम के समय एक बार फिर 70 चीनी सैन्य विमानों और 11 जहाजों ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया। 10 अप्रैल, 2023 को 70 चीनी सैन्य विमान और 11 जहाज ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन पर नज़र आये ।
चीन ने उतारा अपना दूसरा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट केरियर
8 अप्रैल से ड्रैगन लगातार ताइवान को घेरने में लगा है। अपने सबसे खतरनाक हथियारों का प्रदर्शन कर के और आर्मी के एक्सरसाइज विज़ुअल्स सोशल मीडिया पर साझा कर के दुनिया के सामने अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच 10 अप्रैल सुबह चीनी मीडिया के द्वारा जानकारी साझा की गयी कि चीन की मिलिट्री एक्सरसाइज में आज चीन के एयरक्राफ्ट कॅरियर शेडोंग को भी शामिल किया गया है। 26 अप्रैल 2017 को चीन ने इस एयरक्राफ्ट केरियर को लॉन्च किया था। इसे डालियान शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री के द्वारा देश में ही तैयार किया गया है। इसे बनाने में दो साल का समय लगा , 2015 से 2017 तक इसे बनाने का काम पूरा किया गया। सभी प्रकार के ट्रायल पुरे होने के बाद 17 दिसंबर 2019 को इसे PLA नौसेना में शामिल किया गया। इस पर एक समय में 36 फाइटर जेट मौजूद रह सकते हैं। इसके अलावा इसमें 18 सेल मिसाइल सिस्टम और 1130 सीआईडब्ल्यूएस 300 एमएम की बैरल गन लगी है। इसका वज़न 70 हजार टन है, इस जहाज की लंबाई 1000 फीट है। यह 57 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकता है।
शेडोंग एयरक्राफ्ट केरियर के शामिल होते ही जापान और अमेरिका अलर्ट
चीनी मीडिया के द्वारा जैसे ही शेडोंग एयरक्राफ्ट कैरियर के शामिल होने की खबर सामने आई, बिना समय बर्बाद किये जापान और अमेरिका अलर्ट मोड पर नज़र आया। सबसे पहले जापान की डिफेन्स मिनिस्ट्री की तरफ से यह जानकारी साझा की गयी की वह चीन के शेडोंग एयरक्राफ्ट कैरियर पर अपनी नज़र लगातार बनाये हुए है , वही दूसरी तरफ अमेरिका ने ब्यान साझा किया कि उनका naval destroyer दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के दावे वाले जलक्षेत्र से होकर गुजर रहा है जिस पर चीन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी युद्धपोत 'अवैध रूप से' प्रवेश कर रहे है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Love Rashifal 7 May 2024: इन राशियों के लिए बेमिसाल रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल