Lakhimpur Kheri: दलित बहनों की डेथ मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, विपक्ष ने साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के हिरासत में लिया है. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दोनों बहनों के शव बुधवार शाम को एक पेड़ से लटके मिले थे
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के हिरासत में लिया है. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दोनों बहनों के शव बुधवार शाम को एक पेड़ से लटके मिले थे. यह घटना लखीमपुर खीरी के निघाशन पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र की बताई जा रही है. एएसपी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पड़ोस में रहने वाले छोटू नाम के युवक समेत आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) , 323 (चोट पहुंचाने के लिए), 452 और 376 (रेप) और पोक्सो एक्ट जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. एएसपी ने बताया कि पुलिस ने युवतियों की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है.
मामलें में एक ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने गंभीरता से विवेचना शुरू की। तीनों अज्ञात लोग(जुनैद, सुहैल और हाफिजुर रहमान) आरोपी छोटू जो मृतका का पड़ोसी है, उसके परिचित हैं: संजीव सुमन, SP, लखीमपुर खीरी https://t.co/4ShuOO6elW pic.twitter.com/hufVsyNW5V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2022
लड़कियों के परिवार ने तीन लोगों पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया
स्थानीय ग्रामीणों और लड़कियों के परिवार ने आरोपियों पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया और गांव से कुछ किलोमीटर दूर निघासन चौराहे पर प्रदर्शन किया. लड़कियों की मां का आरोप है कि पड़ोसी गांव के रहने वाले तीनों आरोपी बाइक पर आए और पास ही में पशुओं के लिए चारा काट रही दोनों लड़कियों का अपहरण कर ले गए.
6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया
छोटू ने ही इन तीनों का महिलाओं से परिचय करवाया था। कल तीनों लड़के गांव में आए थे और महिलाओं को साथ ले जाकर उनकी इच्छा के विरूद्ध जुनैद और सुहैल ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद महिलाए शादी के लिए अड़ गई। इस बात से नाराज होकर उन्होंने दोनों महिलाओं की हत्या कर दी: SP pic.twitter.com/ERWYA2E9J3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2022
लखीमपुर खीरी SP संजीव सुमन का कहना है कि मामलें में एक ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने गंभीरता से विवेचना शुरू की। तीनों अज्ञात लोग(जुनैद, सुहैल और हाफिजुर रहमान) आरोपी छोटू जो मृतका का पड़ोसी है, उसके परिचित हैं. छोटू ने ही इन तीनों का महिलाओं से परिचय करवाया था। कल तीनों लड़के गांव में आए थे और महिलाओं को साथ ले जाकर उनकी इच्छा के विरूद्ध जुनैद और सुहैल ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद महिलाए शादी के लिए अड़ गई। इस बात से नाराज होकर उन्होंने दोनों महिलाओं की हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने 2 और लड़कों को बुलाकर उनकी मदद से महिलाओं को पेड़ पर लटका दिया। इतनी घटना अभी तक हमारे संज्ञान में आई है। अभी विवरण जांच बाकी है। 4 नामजद के अलावा इसमें मदद करने वाले 2 लोगों को मिलाकर कुल 6 लोग हमारे हिरासत में हैं और उन्हे जेल भेजा जा रहा है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल