Hit and Run: तेज रफ्तार पर आ रही बाइक ने महिला को मारी टक्कर, CCTV फुटेज में कैद घटना
जयपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है. तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही महिला बेहोश हो गई.
नई दिल्ली:
जयपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है. तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही महिला बेहोश हो गई. टक्कर लगने से महिला रोड पर गिरकर बेहोश हो गई मगर बाइक सवार ने घायल महिला की मदद के बजाय भाग गया. घायल महिला को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. चित्रकूट नगर थाने में हिट एंड रन का मामला 14 जून को दर्ज कराया गया है। हालांकि एक्सीडेंट (वेस्ट) थाना पुलिस को जांच में एक्सीडेंट का CCTV मिला है, जिसमें ओवर स्पीड बाइक से महिला को रौंदते हुए बाइक सवार दिखाई दे रहे है।
दरअसल एक्सीडेंट में गणेश नगर रोड नंबर-14 विश्वकर्मा निवासी संतोष देवी (50) पत्नी किशोर लाल जागिड़ की मौत हो गई। चित्रकूट नगर डॉक्टर्स कॉलोनी में उसका भाई धन्नालाल रहते है। भाई धन्नालाल की तबीयत खराब होने पर संतोष देवी 6 जून को उससे मिलने आई थी। 4 दिन भाई के पास रहकर 10 जून की शाम करीब 6 बजे अपने घर जाने के लिए निकली थी। 200 फीट बाईपास से ऑटोरिक्शा लेने के लिए जा रही थी। पाशरवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के सामने रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार 2 लड़के संतोष देवी को रौंदते हुए निकल गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में संतोष देवी को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 14 जून को इलाज के दौरान संतोष देवी की मौत हो गई।
CCTV में कैद मिली रौंदने की करतूत
चित्रकूट नगर थाने में मृतका संतोष देवी के बेटे राकेश जागिड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एक्सीडेंट (वेस्ट) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश शुरू की। वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया तो फुटेज में सामने आया है कि रोड क्रॉस करते समय प्लसर बाइक सवार दो लड़के काफी स्पीड में आ रहे है। बाइक को आते देखकर संतोष देवी ने उन्हें हाथ दिखाकर रुकने का इशारा भी किया था।मगर ओवर स्पीड होने के कारण बाइक से महिला को रौंद दिया। टक्कर लगने से संतोषी देवी बेहोश हो गई। कुछ सेकंड खड़े होकर बाइक सवार लड़के देखते रहे। लोगों को इकट्ठा होते देखकर वहां से भाग निकले। पुलिस का मानना है कि एक्सीडेंट के समय बाइक की स्पीड करीब 90 के आसपास थी। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश कर रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!