पंजाबः मंत्री गुरजीत सिंह पर लगा खनन में भ्रष्ट्राचार का आरोप, आप ने मांगा इस्तीफा
पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दल सरकार पर फिर हमलावर हो गया है। विपक्ष ने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे की मांग की है।
नई दिल्ली:
पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दल सरकार पर फिर हमलावर हो गया है। विपक्ष ने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे की मांग की है। गुरजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने पूर्व स्टाफ के नाम पर बेनामी सौदों के जरिए रेत और अन्य खान के ठेके हासिल किए।
गुरजीत सिंह कैप्टन अमरेंद्र सिंह के मंत्रिमंडल में पावर मिनिस्टर हैं। हालांकि मंत्री ने इन आरोपों से इंकार किया है। विपक्षी दल आप ने आवंटन की सतर्कता जांच कराने की मांग की है।
इस मामले को लेकर आप विधायक सुखपाल खरा ने कहा कि अगर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो पार्टी के नेता 30 मई को मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना पर बैठेंगे।
खरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका आवंटन में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि राणा गुरजीत सिंह ने अपने पैसों से अपने चार पूर्व कर्मचारियों के जरिए खनन ठेका हासिल किया।
खरा ने सिंह के पूर्व रसोइया अमित बहादुर का आयकर रिटर्न भी मीडिया के सामने दिखाया। उन्होंने कहा कि रिटर्न के अनुसार उनकी मासिक आमदनी करीब 11,700 रुपए थी।
इसे भी पढ़ेंः DU की दीवारों पर IS के समर्थन के लिखे नारे, ABVP ने पुलिस में की शिकायत
उन्होंने सवाल किया कि जिसका रिटर्न इतना कम हो वह 26 करोड़ रुपए में खनन ठेका कैसे हासिल कर सकता है। आप नेता ने कहा कि उन्होंने मंत्री के खिलाफ जांच की मांग करते हुए पंजाब सतर्कता ब्यूरो प्रमुख को पत्र लिखा है।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sunny Deol: कपिल के शो पर सनी देओल ने ऐसा क्या कहा...? सुनकर रो पड़े Lord बॉबी
-
Ibrahim Ali Khan Insta Debut: इब्राहिम अली खान ने मारी इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहले ही पोस्ट में किया इस ब्रांड का प्रमोशन
-
Nicole Kidman: बेहद गॉर्जियस हैं हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन की बेटियां, पहली बार रेड कार्पेट पर आईं नजर
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!