नेहरू के पैर की धूल भी नहीं शिवराज सिंह, उन्हें शर्म आनी चाहिए, दिग्विजय सिंह ने किया पलटवार
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार किया है.
नई दिल्ली:
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें शिवराज सिंह ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपराधी करार था. दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें शर्म आनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत पर MP की बेटी ने फहराया तिरंगा, दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
रविवार को सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 को लेकर कहा, 'मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर धारा 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, देखिए आज कश्मीर जल रहा है. इन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं. कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अपील करता हूं कि इस समस्या को जल्दी हल कराइए, नहीं तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा.'
इस दौरान जब शिवराज सिंह चौहान के जवाहर लाल नेहरू पर दिए बयान के बारे में दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जवाहरलाल नेहरू पैर की धूल भी नहीं है, उन्हें शर्म आनी चाहिए. वहीं दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के फैसले को सही बताया.
यह भी पढ़ें- रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर को बेटी ने सिर्फ इसलिए बना लिया घर में बंधक, बेटे की शिकायत पर मिली मुक्ति
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने आर्टिकल 370 पर कांग्रेस को घेरते हुए जवाहर लाल नेहरू को 'क्रिमिनल' बताया था. उन्होंने कहा, 'जवाहर लाल नेहरू एक अपराधी थे. जब भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानियों के खदेड़ रही थी, तो उन्होंने (नेहरू) युद्ध विराम की घोषणा की थी. कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा था. अगर कुछ और दिनों के लिए युद्धविराम नहीं होता, तो पूरा कश्मीर हमारा होता.' पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था. एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान यह देश के लिए अन्याय नहीं, बल्कि इसके खिलाफ एक अपराध था.'
यह वीडियो देखें-
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें