जम्मू कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना की कथित गोलीबारी में एक नागरिक की मौत
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के एक अभियान के दौरान कथित रूप से चली गोली से एक नागरिक की मौत हो गयी।
श्रीनगर:
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के एक अभियान के दौरान कथित रूप से चली गोली से एक नागरिक की मौत हो गयी।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार कुपवाड़ा के थांडीपोरा इलाके में सैन्य अभियान के दौरान एक सैनिक द्वारा चलायी गयी गोली से आसिफ इकबाल घायल हो गया। इकबाल पेशे से ड्राइवर है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों की खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया था।
अधिकारी ने बताया कि इकबाल को करालपोरा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने श्रीनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया। इकबाल की रास्ते में ही मृत्यु हो गयी।
उन्होंने कहा कि मामले के विस्तृत विवरण का इंतजार है। सैन्य अधिकारी इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें : 5,000 EVM को हैक करने की तैयारी में अहमदाबाद की आईटी कंपनी: हार्दिक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Mulank 6 Numerology 2024: इस मूलांक वालों को मई में मिलेगी तरक्की लेकिन कार्यस्थल पर बढ़ेंगे विवाद
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात