बेटे की शादी में शामिल होने के लिए लालू को मिली तीन दिन की पैरोल, चारा घोटाले में काट रहे हैं सजा
आरजेडी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बेटे की शादी में जाने के लिए तीन दिन की पैरोल मिल गई है।
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बेटे की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन की पैरोल मिल गई है।
लालू प्रसाद यादव की बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई को होगी। लालू रांची से पटना फ्टाइट से पहुंचेंगे।
इससे पहले लालू के वकील ने जेल अधिकारियों से 9 मई से 14 मई तक के लिए पैरोल की मांगी थी।
लालू के आवेदन पर विचार करने के लिए जेल अधिकारियों की एक बैठक हुई जिसके बाद उनकी अर्जी को मंजूर कर लिया गया।
हालांकि उन्हें पांच दिनों की पैरोल नहीं मिली।
पैरोल के लिए आवेदन दिए जाने से पहले रिम्स (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के मेडिकल बोर्ड ने भी यात्रा के लिए लालू यादव को फिट करार दिया था।
बता दें कि चारा घोटाला मामले में लालू यादव सजायाफ्ता हैं और इस समय रांची जेल में बंद हैं।
कुछ दिनों पहले ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। एम्स में इलाज होने के बाद उन्हें फिर से रिम्स वापस भेज दिया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!