मोदी के मंत्री आरके सिंह बोले,...तो गला काट देंगे
बिहार के आरा से सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने अधिकारियों को चेताते हुए ऐसा बयान दिया है जिसपर सियासी बवाल खड़ा हो सकता है।
नई दिल्ली:
बिहार के आरा से सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह ने अधिकारियों को चेताते हुए ऐसा बयान दिया है जिसपर सियासी बवाल खड़ा हो सकता है।
पूर्व गृह सचिव सिंह ने आरा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस योजना में उनका नाम जुड़ा है उसमें किसी ने गड़बड़ी की तो उसका गला काट देंगे।
आरके सिंह ने कहा, 'योजना वैसी होगी जिससे सबसे अधिक सार्वजनिक लाभ हो। उसके टेंडर और निर्माण में पारदर्शिता होगी। इसमें हमारा नाम जुड़ा है इसलिए कहीं भी गड़बड़ी होगी तो उसका गला हम काट देंगे, उस पर केस कर देंगे और उसको जेल भेज देंगे।'
जिस वक्त आरके सिंह गला काट देने की बात कर रहे थे उस वक्त कार्यक्रम में एनटीपीसी और ऊर्जा विभाग के बड़े अधिकारी मौजूद थे। सिंह ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में जो भी काम हो रहा है उसमें उनका नाम जुड़ा हुआ है और वह चाहते हैं कि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो।
और पढ़ें: NDA से अलग हो सकती है टीडीपी, चंद्रबाबू नायडू ने दिए संकेत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय