Bye Bye 2022: भोजपुरी सिनेमा का हाल, किसी ने की 'जंग', किसी के MMS ने बटोरी सुर्खियां
समर सिंह और खेसारी लाल के बीच भी विवाद हुआ. समर सिंह को जेल भी जाना पड़ा था हालांकि उन्हें उनके ससुरालीजनों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जेल जाना पड़ा था.
highlights
- टॉप पर रहे खेसारी लाल यादव
- पवन सिंह का पत्नी से तलाक भी रहा सुर्खियों में
- कुछ भोजपुरी स्टार्स के बीच हुई तू तू-मैं मैं
Patna:
वर्ष 2022 जाने को है. 2022 खत्म होते ही इस साल के लिए अगर कुछ रह जाएगा तो वह खट्टी मीठी यादें ही हैं. किसी के पास दुखों की यादें होंगी. किसी के पास शादी की. किसी के पास अपनों को खोने की तो किसी के पास हारने की. किसी के पास जीत की यादें होंगी, किसी को अपना प्यार मिला होगा. किसी को अपने प्यार को कुर्बान करना पड़ा होगा तो कोई दुनिया से लड़ा होगा. कहने का मतलब हर इंसान के पास 2022 की सिर्फ यादें रह जाएंगे. 2022 भी दूसरे वर्षों की तरह सिर्फ इतिहास बनकर रह जाएगा. लोग नए साल के स्वागत में जुटे हैं, तैयारियां कर रहे हैं. पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं. पार्टी वेन्यू को डिसाइड करने में लगे हैं. ऐसे में हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्रीज की कुछ खट्टी मीठी यादों से रूबरू कराते हैं.
ये भी पढ़ें-आखिर क्यों अभिनेत्री अक्षरा सिंह को नंगे पैर भागना पड़ा?
वर्ष 2022 में जहां भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी यादव के बीच 'जुबानी जंग' हुई तो वहीं सिंगर शिल्पा राज के लीक हुए MMS ने खूब सुर्खियां बटोरी. इतना ही नहीं समर सिंह और गौतम सिंह की बीच हुए विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. समर सिंह और खेसारी लाल के बीच भी विवाद हुआ. समर सिंह को जेल भी जाना पड़ा था हालांकि उन्हें उनके ससुरालीजनों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जेल जाना पड़ा था. वहीं, सुपर स्टार पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति के साथ तलाक का भी मामला सुर्खियों में बना रहा.
ये भी पढ़ें-Bye Bye 2022 : झारखंड की वो घटनाएं जिसके लिए राज्य को होना पड़ा शर्मसार
2022 में खेसारी लाल यादव का रहा जलवा
- कई फिल्मों और गानों के साथ भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव सबसे टॉप पर रहे
- कई हिट गाने देने की वजह से सिंगर शिल्पी राज दूसरे नंबर पर रहीं
- सुपर स्टार पवन सिंह तीसरे पायदान पर रहे
- गायकी और अभिनय के दम पर अरविंद अकेला यानि कल्लू चौथे नंबर पर रहे
- दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करनेवाली अभिनेत्री आम्रपाली दूबे पांचवे स्थान पर रहीं
2022 में बनीं इन भोजपुरी फिल्मों को परिवार के साथ देख सकते हैं
- आशिकी (स्टार: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे)
- आए हम बराती बरात लेके: (स्टार: दिनेश लाल यादव निरहुआ)
- लेडी सिंघम (स्टार: रानी चटर्जी)
- दुल्हनिया लंदन से लाएंगे (स्टार: खेसारी लाल यादव)
- love vivah.com (स्टार: प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे)
- राउडी इंस्पेक्टर (स्टार: खेसारी लाल यादव और मेघाश्री)
- हमारा स्वाभिमान (स्टार: पवन सिंह और अंजना सिंह)
- आन बान और शान (स्टार: अरविंद अकेला कल्लू )
- बोल राधा बोल (स्टार: खेसारी लाल यादव, मेघाश्री)
ये भी पढ़ें-Bye Bye 2022 : बिहार की वो घटनाएं जो रही सुर्खियों में
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय