लिएंडर पेस का महेश भूपति पर व्हाट्सएप चैट लीक करने का आरोप, कहा-'डेविस कप कप्तान को शोभा नहीं देता'
पेस ने मीडिया में उनके और महेश भूपति के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद कहा है कि एक डेविस कप के कप्तान को ऐसा करना शोभा नहीं देता है।
नई दिल्ली:
भारत की डेविस कप टीम में लिएंडर पेस को न चुने जाने के मामले के साथ एक और नया विवाद जुड़ गया है। पेस ने मीडिया में उनके और महेश भूपति के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद कहा है कि एक डेविस कप के कप्तान को ऐसा करना शोभा नहीं देता है।
पेस ने फेसबुक पर लिखा, 'मीडिया में मेरे और महेश भूपति के बीच हुई वॉटस ऐप चैट के लीक होने को लेकर मुझे ये बातें कहनी हैं।'
पेस के मुताबिक, 'ये साफ था कि टीम में चुने जाने का मापदंड फॉर्म है। लेकिन जब फाइनल सेलेक्शन की बात आई तो इसे माना नहीं गया।' पेस ने आगे लिखा, 'मुझसे साफ नहीं कहा गया था कि मैं नहीं खेल रहा हूं। लेकिन ये साफ था कि मेरे बेंगलुरु पहुंचने से पहले फैसला लिया जा चुका था। इसे मैं गलत मानता हूं।'
पेस ने महेश भूपति पर आरोप लगाते हुए लिखा, 'मेरे और भूपति के बीच निजी बातों को सार्वजनिक किया गया है। एक डेविस कप कप्तान को यह शोभा नहीं देता। मैं मीडिया से अपील करता हूं कि चैट को निष्पक्ष होकर पढ़ें।
बताते चलें कि 27 सालों में यह पहली बार है जब लिएंडर पेस डेविस कप टीम का हिस्सा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2017: संजय मांजरेकर पर भड़के कीरन पोलार्ड, ट्विटर पर लिखा- 'बोलने के पैसे मिलते हैं, जो चाहे बोल सकते हो'
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को चेतावनी, आउट करार दिए जाने पर जताई थी नाराजगी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ananya Pandey break up : 2 साल बाद हुआ आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप ? करीबी दोस्त ने दी कन्फर्मेशन
-
बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप हुईं ये बड़े बजट की फिल्में? एक्सपर्ट्स ने बताई वजह
-
Film Bhaiya ji: 'आ रहा है रॉबिन हुड का बाप'.. मनोज बाजपेयी का नया लुक उड़ा देखा होश, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक