विश्व हॉकी महिला लीग: भारत- चिली के बीच मैच 2-2 से ड्रा हुआ
भारतीय महिला हॉकी टीम का महिला विश्व हॉकी लीग राउंड-2 की शुरुआत से पहले चिली के खिलाफ खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।
नई दिल्ली:
भारतीय महिला हॉकी टीम का महिला विश्व हॉकी लीग राउंड-2 की शुरुआत से पहले चिली के खिलाफ खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। वेस्ट वेंकुवर को शनिवार शाम को खेले गए इस मुकाबले में चिली ने 18वें मिनट में ऑगस्टीना वेनेगास की ओर से दागे गए फील्ड गोल के दम पर बढ़त हासिल की।
इसके बाद अनुपा बार्ला ने 35वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले अवसर को सफल रूप से गोल में तब्दील कर भारत का चिली के खिलाफ स्कोर 1-1 से बराबर किया। अनुपा की ओर से किए गए गोल के बाद अगले ही मिनट वंदना कटारिया ने 36वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल दागकर भारत को 2-1 से बढ़त दिलाई।
इस मैच की जीत भारत के खाते में जाते दिख रही थी, लेकिन ऑगस्टा ने एक बार फिर अच्छा अवसर पाकर 53वें मिनट नें पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया और इस मैच को 2-2 से ड्रॉ कर दिया।
और पढ़ें: Live IND vs AUS: धर्मशाला टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने खेली अर्धशतकीय पारी, भारत का स्कोर 150 के पार
महिला विश्व हॉकी लीग राउंड-2 में भारतीय महिला टीम के अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को ग्रुप-ए में उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से होगी। इससे पहले, भारतीय टीम की भिड़ंत कनाडा से होगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Mulank 6 Numerology 2024: इस मूलांक वालों को मई में मिलेगी तरक्की लेकिन कार्यस्थल पर बढ़ेंगे विवाद
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात