सरदार सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : हॉकी इंडिया
हॉकी इंडिया (एचआई) ने हाल ही में खेल को अलविदा कहने वाले सरदार सिंह को शानदार करियर के लिए बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नई दिल्ली:
हॉकी इंडिया (एचआई) ने हाल ही में खेल को अलविदा कहने वाले सरदार सिंह को शानदार करियर के लिए बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सरदार को हॉकी विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली थी। सरदार ने बुधवार को अपने 12 साल के हॉकी करियर को विराम देने की घोषणा की। उन्होंने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता में इसका औपचापिक ऐलान किया। एचआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर सरदार को बधाई और शुभकामना दी।
एचआई के अध्यक्ष राजिंदर सिंह ने कहा, "टीम के अच्छे और बुरे, दोनों समय में सरदार सिंह ने बेहद प्रतिबद्धता दिखाई है। उनकी योग्यता और दृढ़संकल्प उन्हें खेल का सच्चा दूत बनाते हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश के कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। एक कप्तान के तौर पर उन्होंने 2014 के एशियाई खेलों में देश को शानदार और ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।"
उन्होंने कहा, "वह टीम में बदलाव और वर्ल्ड रैंकिंग में टीम के आगे बढ़ने के गवाह रहे हैं। उनके दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हॉकी इंडिया उनके दिए गए योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करती है। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"
सरदार हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में संपन्न हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
-
KKR vs DC Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी कोलकाता की पिच
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी