दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, जिम्नास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप में जीता स्वर्ण पदक
चोट के कारण दो साल बाद वापसी कर रही भारत की स्टार महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वल्र्ड चैलेंज कप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।
मर्सिन, तुर्की:
चोट के कारण दो साल बाद वापसी कर रही भारत की स्टार महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।
दीपा ने रविवार को यहां आयोजित इस टूर्नामेंट के वॉल्ट इवेंट में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
त्रिपुरा की 24 वर्षीय जिम्नास्ट ने 14.150 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि क्वॉलिफिकेशन राउंड में वह 13.400 अंकों के साथ शीर्ष पर रही थी। यह वल्र्ड चैलेंज कप में दीपा का पहला मेडल है।
भारतीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट करके दीपा को दो साल बाद सफल वापसी करने पर सुभकामनाएं दी।
दीपा ने बैलेंस टीम इवेंट के फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन क्वॉलिफिकेशन राउंड में वह 11.850 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहीं।
दीपा 2016 में रियो ओलिंपिक के वॉल्ट इवेंट में चौथे स्थान पर रही थीं। उन्हें अगस्त में इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 10 सदस्यीय भारतीय जिम्नास्टिक टीम में भी शामिल किया गया है।
और पढ़ें: Fifa World Cup 2018: ये रही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन