एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: भारतीय धावकों का धमाल, निर्मला, अनस, चित्रा, अजय ने जीता गोल्ड
यह चारों मेडल भारत के खाते में भारतीय रेसर्स की बदौलत आए। निर्मला शेओरान ने दूसरे दिन पदकों को भारत की झोली में डालने की शुरुआत की। निर्मला ने महिला वर्ग में 400 मीटर स्पर्धा में बाजी मारी।
नई दिल्ली:
भुवनेश्वर में जारी 22वें एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का शानदार सफर जारी है। बारिश से प्रभावित चैम्पियनशिप के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने 4 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
यह चारों मेडल भारत के खाते में भारतीय रेसर्स की बदौलत आए। हरियाणा की निर्मला शेओरान ने दूसरे दिन पदकों को भारत की झोली में डालने की शुरुआत की। निर्मला ने महिला वर्ग में 400 मीटर स्पर्धा में बाजी मारी। इसके ठीक बाद पुरुष वर्ग में मोहम्मद अनस ने भी 400 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया।
निर्मला ने 52.01 सेकेंड का समय लेते हुए सोना अपने नाम किया। इसी स्पर्धा की महिला और पुरुष वर्ग में जिस्ना मैथ्यू और राजीव अरोकिया ने क्रमश: ब्रॉन्ड और सिल्वर मेडल भी जीता। मैथ्यू ने 53.32 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। लेकिन भारत के झोले में सोने की बरसात अभी बाकी थी।
यह भी पढ़ें: एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: भारत की पुरुष 4 गुणा 100 मीटर रिले टीम अयोग्य घोषित
महिला वर्ग के 1500 मीटर रेस में पीयू चित्रा ने गोल्ड मेडल जीता। 22 साल की केरल की चित्रा ने 4 मिनट 17.92 सेकेंड का समय निकाला। दूसरे स्थान पर चीन की गेंग मीन और तीसरे स्थान पर जापान की अयाको जिनूची रहीं।
इसी स्पर्धा के पुरुष वर्ग से भी भारत को एक सोना मिला। अजय कुमार ने यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला धावक डुती चंद ने 100 मीटर रेस में ब्रॉ़न्ज जीता।
यह भी पढ़ें: FIFA U-17 वर्ल्ड कप: भारत ग्रुप-ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ, 28 अक्टूबर को फाइनल
एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत के पदकों की कुल संख्या अब छह गोल्ड मेडल के साथ 14 हो गई है और वह शीर्ष पर है। इसमें दो सिल्वर और छह ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। चीन दो स्वर्ण और दो रजत के साथ दूसरे पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: ओह! तो इस खूबसूरत हसीना के लिए गणेश आचार्य ने अपना वजन घटाया
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Love Rashifal 7 May 2024: इन राशियों के लिए बेमिसाल रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल