logo-image

तिलक वर्मा (Tilak Verma) के छक्के से गिरी कैमरामैन के सिर पर गेंद, इस खिलाड़ी ने दिखाई दरियादिली

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल 2022 (Ipl 2022) का अपना पहला गेम हारने के बाद मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही.

Updated on: 02 Apr 2022, 09:17 PM

मुंबई:

Cameraman injured in IPL 2022 : जब कैमरामैन के सिर पर जाकर गिरा छक्के की गेंद दर्शकों के छक्के (Six) मारने के कई उदाहरण हैं लेकिन शायद ही कभी ऐसा होता है कि मैच को शूट कर रहे गेंद सीधे कैमरामैन (Cameraman) को जाकर लग जाए. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच के खेल में ऐसी ही एक घटना देखी गई. तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने लॉन्ग-ऑफ की ओर छक्का लगाया और संयोगवश यह गेंद कैमरामैन के सिर पर जाकर लग गई. इसके बाद ट्रेंट बोल्ट (trent boult) ने मेडिकल टीम को बुलाने के लिए इशारा किया लेकिन कैमरामैन ने इसके लिए मना कर लिया और तुरंत ही अपने काम पर लग गए. 

यह भी पढ़ें : IPL 2022: राजस्थान की लगातार दूसरी जीत, बटलर पड़े मुंबई पर भारी

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ आईपीएल 2022 (Ipl 2022) का अपना पहला गेम हारने के बाद मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही औऱ टीम लगातार दूसरा मैच भी हार गई. जोस बटलर ने पहली पारी में राजस्थान के लिए शतक बनाया और उन्होंने टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाया. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए MI ने पारी की शुरुआत में ही दो विकेट गंवा दिए और टीम 8 विकेट पर 170 रन पर सिमट गई.

ईशान किशन और तिलक वर्मा ने तीसरे विकेट के लिए साझेदारी की. दोनों की साझेदारी ने टीम को काफी हद तक मजबूत स्थिति में ला दिया था लेकिन किशन 54 रन पर आउट हो गए. रियान पराग पारी का 12वां ओवर कर रहे थे और उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर फुल लेंथ की गेंद फेंकी. तिलक ने उसे सीधे लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलते हुए छक्का लगाया. गेंद कैमरामैन के सिर पर जाकर लगी. हालांकि गनीमत रही कि कैमरामैन को कोई गंभीर चोट नहीं लगी.