logo-image

IPL 2024 : MS Dhoni आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं? खुद दी जानकारी

MS Dhoni : महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया, लेकिन क्या महेन्द्र सिंह धोनी अगले आईपीएल में खेलते नजर आएंगे? जानिए उन्होंने क्या रहा...

Updated on: 31 Oct 2023, 07:49 PM

नई दिल्ली:

MS Dhoni On Retirement : एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार ट्रॉफी जीत मुबंई इंडियंस की बराबरी की, लेकिन क्या महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के अगले सीजन में भी खेलते नजर आएंगे ये सवाल हर फैंस के मन में है. लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी जो संकेत दिए हैं, उससे ऐसा माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2024 सीजन में खेलते नजर आएंगे. साथ ही उन्होंने अपनी सर्जरी पर अपडेट दिया.

क्या आईपीएल 2024 में खेलेंगे महेन्द्र सिंह धोनी?

एमएस धोनी ने हाल ही में अपने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले दिनों मेरी सर्जरी हुई. अगर सबकुछ ठीक-ठाक और उम्मीद के मुताबिक रहा तो आपलोग मुझे अगले आईपीएल में खेलते देखेंगे. लेकिन अगर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं रहा तो मैं आपलोगों के साथ मैच देखते नजर आउंगा. बहरहाल, महेन्द्र सिंह धोनी के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2024 में एक बार फिर CSK की जर्सी में मैदान पर नजर आएं. दरअसल, MS Dhoni करीब 42 साल के हो गए हैं. ऐसे कयास लग रहे हैं कि वह IPL 2024 में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि कैप्टन कूल मैदान पर नजर आते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS : मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में रच सकते हैं इतिहास, ऐसा करते ही बन जाएंगे पहले भारतीय

आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में एक हैं महेन्द्र सिंह धोनी

गौरतलब है कि एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है. Dhoni रोहित शर्मा के बाद 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. 

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant : वर्ल्ड कप में जलवा बिखेर रही इस टीम के खिलाफ खेलेंगे ऋषभ पंत! इस दिन मैदान पर वापसी तय

बता दें कि एस धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार भारत के लिए खेला था. उसके बाद उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग में अभी भी खेल रहे हैं. धोनी ने संकेत दिए हैं कि आईपीएल 2024 में वह खेलते नजर आएंगे.