VIDEO : Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने के बाद फैंस का फूटा गुस्सा, Mumbai Indians की 'बॉयकॉट' वीडियो देख चौंक जाएंगे
Mumbai Indians : रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस काफी गुस्से में दिख रहे हैं. फैंस MI के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए टीम की जर्सी और कैप जला रहे हैं.
नई दिल्ली:
Mumbai Indians Fans : मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए कप्तान चुना है जो फैंस को पसंद नहीं रास नहीं आ रहा है. अब मुंबई इंडियंस के फैंस अपने-अपने तरीके से टीम का विरोध कर रहे हैं. फैंस इस बात से काफी गुस्से में हैं कि मुंबई की टीम ने अचानक से हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए कप्तान बना दिया. मुंबई ने उस रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाने का फैसला किया, जिन्होंने टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया.
रोहित शर्मा के चाहने वाले अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाए हैं कि मुंबई ने रोहित के साथ ऐसा किया. रोहित शर्मा के कप्तानी से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. फैंस काफी भड़के हुए हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें फैंस MI की जर्सी और कैप जलाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ और फैंस Mumbai Indians की जर्सी को कूड़े में डाल रहे हैं. इसके अलावा फैंस MI की सोशल मीडिया आकाउंट को भी ऑनफोलो कर रहे हैं. एक वीडियो में फैन ने मुंबई इंडियंस की जर्सी को टांगा और उसमें आग लगा दी. वीडियो पर कैप्शन में लिखा गया, 'आप इसी के हकदार हैं मुंबई इंडिंयस.'
एक दूसरे वीडियो में फैन एमआई के कैप को जलाता हुआ दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रशंसक पहले तो कैप को जमीन पर फेंकता है और फिर उसे पैर से कुचलता है. इसके बाद वो मुंबई के कैप को आग में डाल देता है. वहीं एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैंस MI की जर्सी को कूड़े में डालते हुए दिख रहा है. इसी तरह फैंस ने मुंबई इंडियंस को लेकर विरोध दर्ज किया.
#RohitSharma #ShameOnMI#MI @mipaltan you deserves this👇 pic.twitter.com/SaXZKXPxmT
— Sujit Gholap (@gholapsujit) December 16, 2023
You deserve this @mipaltan 👍🏻 pic.twitter.com/BdMQ06v0pe
— Shreyas_s_p (@Shreyassp11) December 15, 2023
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार बनाया चैंपियन
रोहित शर्मा मुंबई के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. टीम उनकी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी. मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में Mumbai Indians को खिताब दिलाया है. इसके अलावा आईपीएल में रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर बोला है. उन्होंने 243 मैचों में 6211 रन बनाए हैं. इस दौरान Rohit Sharma ने एक शतक और 42 अर्धशतक लगाए हैं.
मुंबई ने पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले ट्रेड किया था. पांड्या इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे. गुजरात पांड्या की कप्तानी में अपने पहले ही सीजन चैंपियन भी बनी थी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें