वनडे में न्यूजीलैंड की एमेलिया केर ने लगाई डबल सेंचुरी, सिर्फ 17 साल की उम्र में बनाया विश्व रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास ने आज वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
नई दिल्ली:
न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास ने आज वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। महिला क्रिकेटर एमेलिया केर (17 वर्ष) ने आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 232 रन बनाकर अपना दोहरा शतक पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर (पुरुष या महिला) बन गई हैं।
महिला एकदिवसीय क्रिकेट में वह बेलिंडा क्लार्क के बाद दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
एमेलिया ने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेलिंडा क्लार्क का 21 साल पहले बनाया गया नाबाद 229 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड (महिला क्रिकेट) भी तोड़ डाला।
बता दें कि 16 दिसंबर, 1997 को क्लार्क ने डेनमार्क के खिलाफ 155 गेंदों में नाबाद 229 रनों की पारी खेली थी।
आयरलैंड के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए ओपनर एमेलिया ने सिर्फ 145 गेंदों में नाबाद 232 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 2 छक्के लगाए।
एमेलिया की बेहतरीन पारी और कास्परेक (113) की सेंचुरी की बदौलत न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट खोकर 440 रनों का लक्ष्य दिया।
इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार तीसरे मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बटोरने का कारनामा किया है।
और पढ़ें: फीफा विश्व कप : मोरक्को का सामना करने के लिए ईरान तैयार
गौरतलब है कि महिला क्रिकेट में अब तक सिर्फ बेलिंडा क्लार्क और केर ने वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है, जबकि पुरुष क्रिकेट की बात करें तो 5 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया है।
इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल का नाम शामिल है। रोहित शर्मा ने सबसे अधिक तीन बार वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।
वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 264 रन भी रोहित शर्मा के ही नाम है, जो उन्होंने 13 नवंबर, 2014 को कोलकाता में श्री लंका के खिलाफ बनाया था।
और पढ़ें: फीफा विश्व कप : सऊदी अरब पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा मेजबान रूस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!