IND Vs AFG: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 347/6
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान टॉस हार गया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली:
अफगानिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को दूसरे सत्र का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खेल रोके जाने तक एक विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (94) और लोकेश राहुल (33) रनों पर नाबाद हैं।
भारतीय टीम ने पहले सत्र की समाप्ति तक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (107) की शतकीय पारी के दम पर 158 रन बना लिए थे। धवन भारतीय टीम के लिए पहली पारी के पहले सत्र में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
इसके बाद, दूसरे सत्र में टीम के खाते में 10 रन और जुड़े थे कि यामिम अहमदजाई ने मोहम्मद नबी के हाथों धवन को कैच आउट करा भारतीय टीम का पहला विकेट गिराया। धवन ने अपनी पारी में 96 गेंदों का सामना कर 19 चौके और तीन छक्के लगाए।
धवन के आउट होने के बाद विजय ने राहुल के साथ मिलकर नाबाद रहते हुए 80 रन जोड़कर टीम का स्कोर 248 तक पहुंचा दिया।
LIVE SCORE INDIA VS AFGANISTAN TEST
Live अपडेट्स
# पहले दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 347/6
# भारत को लगा छठा झटका, दिनेश कार्तिक आउट
# 74 ओवर के बाद भारत का स्कोर 332/5
# भारत को लगा पांचवा झटका, रहाणे 10 रन पर आउट
# 53 ओवर के बाद भारत का स्कोर 285/3
# अर्शधतक लगा पवेलियन लौटे राहुल, भारत को लगा तीसरा झटका
# शतक लगा पवेलियन लौटे विजय, राहुल का अर्धशतक पूरा
# धवन के बाद विजय ने पूरा किया शतक, राहुल अर्धशतक के करीब
# बारिश की वजह से खेल रुका, भारत का स्कोर 264/1
# भारत का स्कोर 250 के पार हो गया है। स्कोर 254/1
#बारिश के बाद खेल शुरू, भारत का स्कोर 200 के पार
# बारिश के कारण मैच रुका, भारत का स्कोर 248/1
# भारतीय टीम पूरी तरह से हावी दिख रही है। टीम इंडिया का स्कोर 239 रन पहुंच गया है।
# 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 228/1
# भारतीय टीम के 200 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 215/1
#33 ओवर के बाद भारत ने 190 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने एकमात्र विकेट धवन का खोया है।
# नए बल्लेबाज केएल राहुल आए हैं। 31 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 131 रन बना लिए हैं।
# भारत का पहला विकेट गिर गया है। शिखर धवन ने 96 गेंद पर 107 रन की पारी खेली है।
# लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत का स्कोर 28 ओवर में 166 रन हुआ है।
# शिखर धवन का शतक, लंच तक भारत 158/0
#शिखर धवन का शतक, भारत के 150 रन पूरे
# 24 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 127 रन बना लिए हैं।
# भारतीय बल्लेबाज राशिद खान की जमकर धुनाई कर रहे हैं। उनके इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा गया है।
# 17 ओवर में 90 रन भारत ने बना लिए हैं। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज डटकर खेल रहे हैं।
#शिखर धवन का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 48 गेंद पर 50 रन पूरा किया है। इस पारी के दौरान धवन ने 10 चौके और 1 छक्का जड़ा है।
# 13 ओवर में भारत का स्कोर 62 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर हो गया है।
# भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। शिखर धवन 31 और मुरली विजय 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
# 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत का स्कोर 42/0
# भारतीय सलामी बल्लेबाज अब पूरी तरह से जम गए हैं। 8 ओवर के बाद स्कोर 40/0 है। शिखर धवन 22 और मुरली विजय 8 रन बना कर खेल रहे हैं।
# 7वें ओवर में 3 चौके लगे और भारत का स्कोर पहुंचा 36/0
# 5 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 18 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं।
# चौथा ओवर मेडन गया है और टीम इंडिया का स्कोर 14/0
# 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0
# इस ओवर में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने 2 जबरदलस्त चौके जड़े और टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर के बाद हुआ 10/0
# पहले ओवर से आए 2 रन। भारत बिना किसी नुकसान के 2/0
# शिखर धवन-मुरली विजय क्रीज पर गए हैं। भारत की पारी शुरू हो गई है।
#भारत की टीम : शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा और उमेश यादव।
# अफगानिस्तान की टीम: मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, असगर स्टैनिकजई, अफसर जाजई, मोहम्मद नबी,हशमतउल्लाह शाहिदी, राशिद खान, मुजीबउर्रहमान, यमीन अहमदजई और वफादार।
#भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
# टीम इंडिया के खिलाड़ी टेस्ट मैच से पहले वार्मअप करते हुए
#TeamIndia members warming-up ahead of the historic Test match against @ACBofficials.
— BCCI (@BCCI) June 14, 2018
Follow the game here - https://t.co/RSfCL2ZQl6 #Paytm #INDvAFG pic.twitter.com/8GiWBk1BNp
# क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला मैच खेल रही अफगानिस्तान को पीएम मोदी ने दी बधाई।
I congratulate the people of Afghanistan as their cricket team plays their first international test match. Glad that they have chosen to play the historic match with India. Best wishes to both teams! May sports continue to bring our people closer & strengthen ties, tweets PM Modi pic.twitter.com/71uCS4zDAt
— ANI (@ANI) June 14, 2018
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन