Asian Games 2018: मेडल टेबल में भारत 6ठे नंबर पहुंचा, जीते 4 गोल्ड
भारत 11 पदक जीतते ही वह प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर आ गया है। भारत ने अब तक 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
नई दिल्ली:
18वें एशियाई खेलों में शुरुआती 4 दिन में भारत ने कुल 11 पदक अपनी झोली में डाल लिए है। देश के एथलेटिक्स हर खेल में उम्दा प्रदर्शन कर इंडोनेशिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत 11 पदक जीतते ही वह प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर आ गया है। भारत ने अब तक 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। पदक जीतने के मामले में चीन पहले, जापान दूसरे और कोरिया तीसरे स्थान पर काबिज है।
चीन ने अब तक 32 गोल्ज, 22 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज सहित कुल 66 पदक जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर 53 मेडल के साथ जापान है।
बता दें कि चौथे दिन भारत की किशोर निशानेबाज राही जीवन सारनाबोत ने अपना अच्छा प्रदर्शन कर जारी रखते हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में गोल्ड मेडल जीत लिया है। एशियाई खेलों में यह भारत के लिए 4 स्वर्ण पदक था।
भारत की युवा महिला निशानेबाज राही जीवन सारनाबोत ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान को शूटऑफ में 3-2 से हराया। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था। इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल