logo-image

Asian Games Opening Ceremony Live: उद्घाटन समारोह की सारी अपडेट्स है यहां

इस बार के एशियाई खेल में 10 नई स्पर्धाओं को जोड़ा गया है जिसमें 3 गुणा 3 बॉस्केटबॉल स्पर्धा, कॉन्ट्रेक्ट ब्रिज, जेट स्की, पैराग्लाइडिंग, पेनकेक सिलाट, जु-जित्सु, साम्बो, कुराश, रॉक क्लाइंबिंग और रोलर स्पोर्ट्स शामिल है।

Updated on: 18 Aug 2018, 08:11 PM

जकार्ता:

एशियाई खेलों के 18वें संस्करण के उद्घाटन समारोह का इंतजार खत्म हो गया है। जकार्ता के जीबीके मेन स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बीच 2018 एशियाई खेल का खुमार खेल प्रेमियों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इस उद्घाटन समारोह में जाने-माने गायक, गायिकाएं हिस्सा ले रहे हैं, कार्यक्रम में इंडोनेशिया की खूबसूरती और संस्कृति की झलक नजर आ रही है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत रविवार से होगी जो 2 सितम्बर तक जारी रहेगा। उद्घाटन समारोह में सभी देशों के 6,000 एथलीटों ने परेड में हिस्सा लिया।

एशिया की ओलम्पिक परिषद द्वारा आयोजित एशियाई खेल ओलम्पिक के बाद दूसरी सबसे बड़ी खेल स्पर्धा है, जिसका आयोजन हर चार साल में होता है। इस बार के एशियाई खेल में 10 नई स्पर्धाओं को जोड़ा गया है। 3 गुणा 3 बॉस्केटबॉल स्पर्धा, कॉन्ट्रेक्ट ब्रिज, जेट स्की, पैराग्लाइडिंग, पेनकेक सिलाट, जु-जित्सु, साम्बो, कुराश, रॉक क्लाइंबिंग और रोलर स्पोर्ट्स शामिल है।

एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह का लाइव टेलीकास्ट सोनी एचडी, सोनी 2 एचडी, सोनी ईएसपीएन पर हो रहा है। इस समारोह का समापन रात 9 बजे होगा।

LIVE UPDATES:

एशियन गेम्स उद्घाटन समारोह के सारे परफॉर्मेंस खत्म, अब कल से एशिया के 45 देश दिखाएंगे अपना दम

उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेज पर डांस का शानदार वीडियो।

एशियन गेम्स की मशाल स्टेडियम में पहुंची

जीबीके स्टेडियम भारतीय दलों की अगुआई नीरज चोपड़ा ने किया, राष्ट्रमंडल खेल 2018 में जीता था गोल्ड मेडल

# इंडोनेशिया का राष्ट्रीय गान 'इंडोनेशिया राया' पूरे स्टेडियम में एक साथ गाया जा रहा है।

इंडोनेशिया के कलाकारों द्वारा स्टेज पर संगीत और डांस का रोचक कार्यक्रम जारी।

इंडोनेशिया का दल स्टेज की तरफ बढ़ा, रेड ब्लेजर पहने इंडोनेशिया के खिलाड़ियों में जोश और उमंग साफ देखा जा सकता है

सभी प्रतिभागी देशों के 6000 एथलीट ने किया मार्च, स्वागत समारोह में माहौल खुशनुमा

18वें एशियाई खेलों में 45 देश ले रहे हैं हिस्सा, भारत के 571 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा बने हैं भारतीय दल के ध्वजवाहक, हाथों में तिरंगा लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों का दल स्टेडियम पहुंचा।

# इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

जकार्ता के जीबीके मेन स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम शुरू।

# 2010 में चीन के गुआंगझाऊ में हुए एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है जिसमें भारत ने कुल 65 पदक जीते थे जिसमें से 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदक थे।

एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए मंच का निर्माण बानडुंग और जकार्ता के कलाकारों द्वारा किया गया है। इसमें 4,000 से भी अधिक नर्तक प्रस्तुति देने वाले हैं। इनको डेनी मालिक और एको सुप्रियांतो जैसे कोरियोग्राफर ने प्रशिक्षित किया है।