80 करोड़ से ज्यादा डिवाइस पर चल रही Windows 10 : माइक्रोसॉफ्ट
कंपनी ने सितंबर 2018 में घोषणा की थी कि लगभग 70 करोड़ डिवाइसेज पर विंडो 10 चल रही है.
सैन फ्रांसिस्को:
प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को कहा कि उसका विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) अब दुनियाभर में 80 करोड़ से भी ज्यादा डिवाइसेज पर चल रहा है, जो उसके एक अरब वैश्विक यूजर के लक्ष्य के आधिक करीब हो गया है. मॉडर्न लाइफ एंड डिवाइसेज ग्रुप के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसीडेंट यूसुफ मेहदी ने ट्वीट किया, 'विंडो 10 डिवाइसेज के 80 करोड़ की संख्या तक पहुंचाने में हमारी सहायता करने के लिए और विंडो के इतिहास में सर्वाधिक ग्राहक संतुष्टि के लिए हमारे सभी उपभोक्ताओं और साझेदारों को धन्यवाद.'
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुलाई 2015 में लांच होने के बाद विंडो 10 को 80 करोड़ यूजर्स की संख्या पर पहुंचने में तीन साल और आठ महीने का समय लगा. माइक्रोसॉफ्ट ने विंडो 10 के एक अरब वैश्विक यूजर तीन साल के अंदर बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन पिछले साल वह इसे पूरा नहीं कर पाई.
और पढ़ें: भारत में 2019 में होंगे 62.7 करोड़ इंटरनेट यूजर्स : रिपोर्ट
कंपनी ने सितंबर 2018 में घोषणा की थी कि लगभग 70 करोड़ डिवाइसेज पर विंडो 10 चल रही है. तब लग रहा था कि वह छह महीने से कम समय में एक अरब यूजर के अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय