ओडिशा : मौसी के घर से वापस आए भगवान जगन्नाथ, हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में हुए शामिल
भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र, भगवान सुदर्शन और देवी सुभद्रा के साथ वापस अपने घर लौट आए है। उनकी इस यात्रा को बाहुड़ा यात्रा कहा जाता है।
नई दिल्ली:
भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र, भगवान सुदर्शन और देवी सुभद्रा के साथ वापस अपने घर लौट आए है। उनकी इस यात्रा को बाहुड़ा यात्रा कहा जाता है।
इस दौरान घंटा, झाल, शंख और 'हरि बोल' के उच्चारण के बीच देवताओं को गुंडिचा मंदिर से बाहर लाया गया और उन्हें 'पहंडी' जुलूस के जरिए रथ पर ले जाया गया।
बाहुड़ा यात्रा भगवान जगन्नाथ और भाई-बहनों की गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर की वापसी का प्रतीक है।
#Odisha : Visuals from Puri Bahuda Rath Yatra (the homecoming of the Holy Trinity from Gundicha Temple to Srimandir on their chariots) pic.twitter.com/xsSPCC327u
— ANI (@ANI) July 22, 2018
मान्यता है कि देवता रथयात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर जाते हैं। यह देवताओं के 12 सदी के मंदिर से देवी गुंडिचा मंदिर की नौ दिनों की यात्रा होती है। देवी गुंडिचा उनकी मौसी हैं।
लगातार हो रही बारिश के बीच भी हजारों श्रद्धालु रविवार को पुरी के पवित्र शहर में जमा हुए और बाहुड़ा यात्रा के साक्षी बने।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक संस्कार अपनी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयोजित हुए और यात्रा सुचारू रूप से हुई।
देवताओं के सुना बेश (सोने के परिधान) सोमवार को उनके संबंधित रथों पर आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़ें: जानें कब शुरू हो रहा है सावन और क्या कुछ है खास इस बार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन