जगन्नाथ रथ यात्रा: पुरी की वार्षिक रथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम
ओडिशा के पुरी शहर की भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों की विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा रविवार को शुरू हो गई।
नई दिल्ली:
ओडिशा के पुरी शहर की भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों की विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा रविवार को शुरू हो गई। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ हैं।
रथयात्रा में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु इस यात्रा के लिए एकत्रित हुए, जिसमें लकड़ी के तीन विशाल रथों को भक्तों द्वारा खींचकर गुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जिनमें भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और उनकी बहन देवी सुभद्रा के विग्रह विराजमान होते हैं।
रथ यात्रा (रथ उत्सव) के दौरान 12 वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर से तीनों देवी देवताओं के विग्रहों को अपने-अपने रथों में बैठाकर देवी गुंडिचा के मंदिर ले जाया जाता है। नौ दिन बाद बहुदा यात्रा यानी तीनों के वापस लौटने की यात्रा के साथ इस उत्सव का समापन होता है।
इस वर्ष इस उत्सव से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान रविवार सुबह करीब 10.30 बजे शुरू हुए जब तीनों देवी देवताओं को एक जुलूस में भगवान सुदर्शन सहित मंदिर के बाहर खड़े रथों में ले जाया गया। इस बीच 'बड़ा दंड' (ग्रांट रोड) घंटों, कहलर, महुरी, पंखुजा, मर्दल समेत कई वाद्ययंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान रहा।
और पढ़ें: अहमदाबाद में धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, 'मंगला' आरती में अमित शाह हुए शामिल
देवी-देवताओं के विग्रहों को उनके रथों में बैठाने के बाद पुरी के महाराज गजपति दिग्विजय सिंह 'छेरा पंहारा' सम्पन्न करते हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के प्रमुख प्रदीप जेना ने कहा कि उसके बाद रथों को खींचने का कार्य शुरू होता है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय और राज्य मंत्रियों ने लोगों को रथयात्रा के मौके पर शुभकामनाएं दीं।
उत्सव की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को जगह-जगह तैनात किया गया है।
पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने कहा कि रथयात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
(राष्ट्रपति चुनाव-2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Love Rashifal 7 May 2024: इन राशियों के लिए बेमिसाल रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल