Amalaki Ekadashi 2023 : इस खास दिन पर सुने व्रत कथा, मिलेगा 1000 गौ दान का पुण्य
हिंदू पंचांग में इस साल आमलकी एकादशी दिनांक 03 मार्च दिन शुक्रवार को है.
नई दिल्ली :
Amalaki Ekadashi 2023 : हिंदू पंचांग में इस साल आमलकी एकादशी दिनांक 03 मार्च दिन शुक्रवार को है. इस दिन आंवले के पेड़ की पुजा के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु को आंवले का भोग लगाते हैं और आंवले के पेड़ की परिक्रमा करके सूत लपेटे जाते हैं. इस दिन व्रत के साथ कथा सुनने का महत्व है, कथा सुने बिना व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है, तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में आमलकी एकादशी की दिन व्रत कथा के बारे में बताएंगे, साथ ही इस दिन दान का क्या महत्व होता है.
ये भी पढ़ें-Holi 2023 : जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राशिनुसार करें इन चीजों का दान
इस दिन दान करने का क्या है महत्व
इस दिन जो भी व्यक्ति आमलकी एकादशी व्रत विधिपूर्वक करता है, उस व्यक्ति को 1000 गायों के दान के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है. उस व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है.
इस दिन जरूर सुने व्रत कथा
आमलकी एकादशी के कथा पहली बार महर्षि वशिष्ठ ने राजा मांधाता को सुनाई थी. उस समय राजा चैतरथ का शासन था. उस राज्य के सभी लोग धर्म पुण्य करते थे. सभी भगवान विष्णु के परम भक्त थे. वे फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष को व्रत रखते थे और रात में जागरण किया करते थे. एक बार की बात है, वहां पर एक शिकारी भी जागरण करने बैठा. एकदाशी व्रत पूजा में शामिल हुआ. अगले दिन वह घर गया और भोजन करके सो गया, उसके अगले दिन अचानक ही उसकी मृत्यु हो गई. बाद में, उसने राजा विदुरथ के पुत्र के रूप में जन्म लिया. इसलिए जन्म लिया, क्योंकि उसने व्रत कथा सुनी थी और जागरण किया था. उसके बाद वह कुलवंश होने के कारण वहां का राजा बन गया. एक दिन जब वह जंगल में रास्ता भटक गया, तब वह एक पेड़ के नीचे सो गया, फिर उसके ऊपर जंगली लोगों ने हमला कर दिया, लेकिन उसके शरीर से प्रकट हुई स्त्री ने उन जंगली लोगों को मार दिया, तब राजा बच गया. जब वह नींद से जागा, तो देखा काफी लोगो मरे हुए हैं. उनके हाथों में अस्त्र-शस्त्र भी थे. जब राजा ने पूछा कि उसकी रक्षा किसने कि, तब आकाशवाणी हुई कि भगवान विष्णु के अलावा तुम्हारी रक्षा कौन कर सकता है. उसके बाद वह अपने राज्य में लौट आया और संपन्नता के साथ शासन करने लगा.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय