आंध्र प्रदेश: सरकार को 117 करोड़ का चूना लगाने की फिराक में लगे 6 लोग गिरफ्तार
बैंक अधिकारियों ने संदेह होने पर आंध्र प्रदेश के अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद इस धोखाधड़ी का पता चला. सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
मेंगलुरु:
दक्षिण कन्नड़ जिले के छह लोगों को फर्जी चैक का इस्तेमाल कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से करोड़ों रुपए निकालने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इन लोगों ने असली चैक से मिलते-जुलते फर्जी चैक बनाए और उन्हें बैंक में जमा कराने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने यहां मूदबिद्री में भारतीय स्टेट बैंक में 52 करोड़ रुपए का चैक जमा कराने की कथित कोशिश की.
ये भी पढ़ें- OMG: 73 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को हराने के बाद पूरी की 42 किलोमीटर की मैराथन
बैंक अधिकारियों ने संदेह होने पर आंध्र प्रदेश के अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद इस धोखाधड़ी का पता चला. सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. राजस्व विभाग के सहायक सचिव पी मुरली कृष्ण राव द्वारा दायर शिकायत के आधार पर आंध्र प्रदेश में सितंबर में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से फर्जी चैक के जरिए 117 करोड़ रुपए निकालने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!