logo-image

Chocolate Day 2022 Wishes: चॉकलेट डे पर पार्टनर को भेजें ये मैसेज खास, रिश्तों में बढ़ जाएगी मिठास

आज 9 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन वीक (valentine week 2022) का तीसरा दिन चॉकलेट डे है. चलिए आपको बताते हैं वो कौन-से मौसेज और विशिज हैं जो आप अपने पार्टनर को मिलकर बोल सकते हैं. या ऑनलाइन (chocolate day 2022 wishes) भेज सकते हैं.

Updated on: 09 Feb 2022, 12:31 PM

नई दिल्ली:

आज 9 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन वीक (valentine week 2022) का तीसरा दिन चॉकलेट डे है. आज के दिन सभी कपल्स अपने पार्टनर्स को चॉकलेट (happy chocolate day 2022) देकर विश करते हैं और अपने प्यार का इजहार मिठास से करते हैं. चॉकलेट ऐसी चीज है जिससे रिश्तों में कितनी भी लड़ाई हो रही हो. लेकिन, एक चॉकलेट मिठास (chocolate day wishes 2022) ले आती है. अगर आप अभी तक आपने पार्टनर से मिले नहीं है. और मिलने जा रहे हैं. तो, सिर्फ चॉकलेट ही नहीं उन्हें कुछ ऐसी विशिज और मैसेजेस से विश करें जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. साथ ही आपके रिश्ते में भी मिठास फैल जाएगी. तो, चलिए आपको बताते हैं वो कौन-से मौसेज और विशिज हैं जो आप अपने पार्टनर को मिलकर बोल सकते हैं. या ऑनलाइन (chocolate day 2022 messages) भेज सकते हैं. 

                                                         

हर रिश्ते में विश्वास रहने दो,
जुबान पर हर वक्त मिठास रहने दो,
यही तो अंदाज है जिंदगी जीने का,
न खुद रहो उदास, न दूसरों को रहने दो. 
हैप्पी चॉकलेट डे 2022 

                                                 

सनम तेरा ये मीठा-सा प्यार
लाया है मेरे जीवन में बहार
इस प्यार की मिठास है एक बार
चॉकलेट डे पर करती हूं प्यार का इज़हार
Happy Chocolate Day

                                                     

तेरी मेंरी दोस्ती का अफसाना भी है
इसमें प्यार का खजान भी है
इसलिए चाहते हैं आपसे प्यार मांगना
और आज तो मांगने का बहाना भी है
Chocolate Day 2022

                                                     

बिन पुकारे हमें साथ पाओगे,
करो वादा कि दोस्ती आप भी निभाओगे.
मतलब ये नहीं कि रोज याद करना,
बस याद रखना उस वक्त जब अकेले-अकेले चॉकलेट खाओगे.
Chocolate Day 2022 Wishes