6 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव संपन्न, लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
2017 के चुनावी रण से पहले शनिवार को 5 राज्यों के 12 लोकसभा और विधानसभा साटों पर चुनाव हो रहें हैं।
नई दिल्ली:
2017 के चुनावी रण से पहले शनिवार को 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा को मिलाकर 12 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। इन सीटों के लिये अब मतदान खत्म हो गया है। असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में उपचुनाव थे।
नोटबंदी के फैसले के बाद यह चुनाव बीजेपी के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। लोग सुबह से ही वोटिंग हुई।
इन जगहों पर थे उपचुनाव
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में 72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां पर हेयुलियांग विधानसभा क्षेत्र के लिये चुनाव हुआ। यहां की खास बात ये रही कि यहां चुनाव अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर और पर्यवेक्षक सभी महिलाएं थी।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में शहडोल लोकसभा सीट के लिये 62.71 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं नेपानगर विधानसभ सीट के लिये 71.25 फीसदी वोटिंग हुई है।
असम
असम में लखीमपुर लोकसभा सीट और बैठलांगसो विधानसभा सीट पर वोट डाले गए। सुबह यहां पर मतदान काफी धीमा था, लेकिन देर शाम तक लोग आने शुरू हो गए थे।
पुडुचेरी
पुडुचेरी में नल्लीथोप्पे विधानसभा सीट पर उपचुनाव मतदान संपन्न।
बंगाल
कूच बिहार और तमलुक लोकसभा सीट और मोंटेश्वर विधानसभा सीट पर मतदान का काम पूरा किया गया।
तमिलनाडु
तंजावुर, अरावक्कूरिची और तिरुपर्रानकुंदरम विधानसभा सीट पर दोपहर तक 50 फीसदी मतदान किये जाने की खबर है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक