#MeToo: एमजे अकबर के 'सहमति से संबंध' वाले बयान पर अमेरिकी पत्रकार ने दिया ये जवाब
पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिकी पत्रकार ने शनिवार को अकबर के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच 'सहमति से संबंध' बने थे.
नई दिल्ली:
पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिकी पत्रकार ने शनिवार को अकबर के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच 'सहमति से संबंध' बने थे. अमेरिका में 'नेशनल पब्लिक रेडियो' की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने शुक्रवार को 'वाशिंगटन पोस्ट' में एक आलेख में बताया था कि किस तरह से अकबर ने उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. उस समय अकबर 'द एशियन एज' अखबार के संपादक थे. पल्लवी ने अकबर के साथ काम करने और प्रताड़ित होने की अपनी पूरी कहानी विस्तार से लिखी है.
अकबर ने शुक्रवार को कहा कि दोनों के बीच 'सहमति से संबंध' बने थे. यहां तक कि अकबर की पत्नी ने गोगोई पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.
गोगोई ने अकबर के बयान को खारिज करते हुए ट्वीट कर कहा 'मेरे साथ गलत हरकत करने और अन्य युवा महिलाओं को अपना शिकार बनाने की जिम्मेदारी लेने के बजाए अकबर कह रहे हैं कि संबंध सहमति से बने थे। ऐसा नहीं था.'
पल्लवी ने अकबर पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक ऐसा रिश्ता जो खौफ पैदा कर सत्ता का गलत इस्तेमाल कर बनाया जाए तो वह सहमति से बना रिश्ता नहीं होता है.'
गोगोई ने कहा, 'मैंने जो बातें अपने लेख में कही हैं, मैं उस पर कायम हूं। मैं सच बोलना जारी रखूंगी ताकि उनके द्वारा सताई गई अन्य महिलाओं को भी यह अहसास हो सके कि आगे आकर सच्चाई बताना ठीक है.'
और पढ़ें: रेप का आरोप लगने के बाद एमजे अकबर की पत्नी ने किया खुलासा, पल्लवी को लेकर कही बड़ी बातें
लगभग दर्जनभर महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद अकबर ने विदेश राज्यमंत्री के पद से 17 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया था.
अकबर पर सबसे पहले आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व मंत्री ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ananya Pandey break up : 2 साल बाद हुआ आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप ? करीबी दोस्त ने दी कन्फर्मेशन
-
बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप हुईं ये बड़े बजट की फिल्में? एक्सपर्ट्स ने बताई वजह
-
Film Bhaiya ji: 'आ रहा है रॉबिन हुड का बाप'.. मनोज बाजपेयी का नया लुक उड़ा देखा होश, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक