श्रीलंकाई नेवी ने 21 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार,जब्त कीं 2 नावें
श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. यह खबर रामेश्वरम मछुआरा संघ ने दी है.
नई दिल्ली:
श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 21 मछुआरों को पकड़ लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक यह भी खबर सामने आ रही है कि दो नावों को जब्त कर लिया गया है. यह खबर खुद रामेश्वरम मछुआरा संघ ने दी है. शुक्रवार को बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया. श्रीलंकाई नौसेना ने आरोप लगाया कि भारतीय मछुआरे द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में घुस गए थे और इसलिए यह कार्रवाई की गई. नौसेना ने इस पूरे मामले को अपने नियंत्रण में लेकर मत्स्य निदेशालय को भेज दिया.
Rameswaram: 21 fishermen were apprehended and two of their boats were seized by the Sri Lankan Navy.
— ANI (@ANI) March 17, 2024
Source: Rameswaram Fishermen Association
अक्सर होती हैं ऐसी घटनाएं
आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं. श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर फायरिंग भी की है. इससे पहले भी कई नावें जब्त की जा चुकी हैं. पिछले साल श्रीलंकाई नौसेना ने 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और 35 नावें भी जब्त कर ली थीं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन