logo-image

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बिंदल होंगे हिमाचल के नए विधानसभा अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश से पांच बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बिंदल को बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Updated on: 27 Dec 2017, 02:30 PM

नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश से पांच बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजीव बिंदल को बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्य अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बयान जारी कर उनकी नियुक्ति का ऐलान किया।

गौरतलब है कि वर्ष 2007 से 2012 के बीच प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार में बिंदल स्वास्थ्य मंत्री थे। 

वहीं मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर समेत 10 मंत्रियों ने आज शपथ ली जिसमें से दो विधायकों सुरेश भारद्वाज और गोविंद सिंह ने मंत्री पद की शपथ संस्‍कृत में ली।

आपको बता दें कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहला मौका रहा जब मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री शामिल हुए। जयराम ठाकुर हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री हैं जो मंडी जिले से चुनकर आए हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 68 सीटों में से 44 सीटें जीती थीं।

(IANS इनपुटस के साथ)

यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर: कड़ी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण से आज बने हिमाचल के सीएम