राफेल डील मामले में राहुल ने जेटली पर झूठ बोलने का लगाया आरोप
राहुल ने सरकार से मांग की कि राफेल लड़ाकू विमान के प्रत्येक सौदे के बारे में जानकारी देनी चाहिए।
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली पर राफेल सौदे के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार के रक्षामंत्री द्वारा रक्षा खरीद के बारे में जानकारी नहीं देने को लेकर जेटली ने झूठ बोला है। इसके साथ ही राहुल ने सरकार से मांग की कि राफेल लड़ाकू विमान के प्रत्येक सौदे के बारे में जानकारी देनी चाहिए।
राहुल ने अपने एक ट्वीट में जेटली को 'जेटलाई' कहकर संबोधित किया था।
गांधी ने पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी द्वारा दिए गए तीन लिखित जवाब को पोस्ट किया है, जिसमें एंटनी ने सुखोई-30 एमकेआई के 40 विमानों की खरीदी लागत, मिराज 2000 की अपग्रेड लागत और एडमिरल गोर्शकोव(अब आईएनएस विक्रमादित्य) की खरीद लागत के बारे में जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा, 'प्रिय मिस्टर जेटलाई, आपने कहा कि संप्रग ने कभी भी रक्षा सौदे की लागत सार्वजनिक नहीं की? आपके झूठ के जवाब में, यहां संप्रग सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संसद में दिए गए तीन जवाब हैं। अब क्या आप अपने रक्षामंत्री से देश को यह बताने के लिए कह सकते हैं कि राफेल जेट के प्रत्येक विमान का सौदा कितने में हुआ है।'
जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का 'उत्पादन' करने का आरोप लगाए था। उन्होंने यह आरोप सरकार पर फ्रांस से राफेल विमान सौदा के बारे में सवाल पूछने के बाद लगाया।
और पढ़ें- राहुल गांधी पर अमित शाह का वार, कहा- उनका राजनीतिक स्टाइल अलोकतांत्रिक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग