BJP MLA का विवादित बयान, कर्मचारियों से अच्छा तो वैश्या का चरित्र
कार्यकर्ताओं के एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों से अच्छा तो वैश्या है जो कि पैसे लेकर अपना काम करती है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के बलिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने अपने बयान में सरकारी कर्मचारियों की तुलना वैश्या से कर दी।
एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों से अच्छा तो वैश्या हैं जो कि पैसे लेकर अपना काम करती हैं लेकिन ये लोग पैसे लेकर भी काम करें ना करें इसकी कोई गारंटी नहीं है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, 'सरकारी कर्मचारियों से अच्छा चरित्र तो वैश्याओं का होता है वह पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं। ये कर्मचारी तो पैसा लेकर भी आपका काम करेंगे कि नहीं इसकी कोई गारंटी ही नहीं है।'
अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर काम करवाने के लिए वह घूंस मांगे तो उन्हें पीट दो। साथ ही कहा कि अगर कोई कर्मचारी घूस मांगे तो उसका ऑडियो रिकॉर्डिंग रखो।
इसे भी पढ़ेंः अगला लोकसभा चुनाव पांडवों और कौरवों के बीच की लड़ाई: BJP विधायक
ऐसा नहीं कि सुरेंद्र सिंह ने पहली बार विवादित बयान दिया हो। इससे पहले विपक्षी दलों की तुलना कौरवों से करते हुए उन्होंने कहा था कि अगला लोकसभा चुनाव पांडव और कौरवों के बीच होगा।
एक अन्य विवादित बयान में उन्होंने लड़कियों को रेप के लिए स्मार्टफोन को जिम्मेदार ठहराया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!