logo-image

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से किया सम्मानित, जानें क्या हैं नाम

Padma Awards: Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों को वितरित किया गया.

Updated on: 05 Apr 2023, 08:19 PM

नई दिल्ली:

Padma Awards: Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों को वितरित किया गया. इस उपाधि को पाने वालों की फेरिस्त में बिदरी कला में कई नए पैटर्न और डिजाइन पेश करने के लिए जाने जाने वाले शाह रशीद अहमद क़ादरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री मिला. समानता की स्थिति की परिकल्पना करने वाले वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जेयार,  हैदराबाद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया.मोआ सुबोंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया. उन्होंने 'बम्हुम' नामक वाद्य यंत्र का आविष्कार किया.

 

बांस से बना एक वायु वाद्य यंत्र तैयार किया. कोरल संगीत की भारत में पहली  महिला संवाहक कूमी नरीमन वाडिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री प्राप्त किया. इस दौरान  अभिनेत्री रवीना टंडन ने राष्ट्रपति से पद्म श्री प्राप्त किया. 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया. उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया. इसके साथ ही सुधा मूर्ति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण लिया. आस्कर जीतने वाले गाने 'नाटू नाटू' की  रचना करने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री सम्मान मिला. सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. 

  • सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किया. 
  • पद्म श्री से आचार्य डॉ. सुकामा देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया. 
  • पद्म श्री से प्रेमजीत बारिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया.
  • पद्म श्री से हेमंत चौहान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया.
  • पद्म श्री से प्रोफेसर सी.ए. ऐसक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. जानुम सिंह सोय को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. 
  • मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री थौनाओजम चौबा सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया. 

गौरतलब है कि पद्म पुरस्‍कार देश का सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्कार है. ये विभिन्न क्षेत्रों में बांटा जाता है.  कला, सामाजिक कार्य, जनसेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्‍यापार और उद्योग, औषध, साहित्य  और शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवा जैसी विभिन्‍न गतिविधियों के लिए तीन श्रेणियों-पद्म विभूषण,  पद्म भूषण और पद्मश्री के रूप में दिए जाते हैं.