हिमाचल चुनाव 2017: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'पंजा देश के गरीबों का हक नहीं छीन सकता'
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज ऊना के इंदिरा मैदान में रैली पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऊना गुरूओं की धरती है। पीएम मोदी ने ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा।
नई दिल्ली:
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज ऊना के इंदिरा मैदान में रैली पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऊना गुरूओं की धरती है। पीएम मोदी ने ऊना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि अब कोई भी 'पंजा' देश के गरीब का हक नहीं छीन सकता है। गौरतलब है कि पीएम मोदी आज लगातार दूसरे दिन राज्य में ताबड़तोड़ तीन रैलियां कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ऐसे डॉक्टर थे जिन्होंने बीमारी बताई, इलाज नहीं बताया।
पीएम ने कहा हिमाचल में कांग्रेस के खिलाफ हवा बदल रही है। हिमाचल का चुनाव हिमाचल की जनता लड़ रही है और हिमाचल के लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- खिचड़ी की जरूरत अर्थव्यवस्था को है देश को नहीं
मोदी ने कहा कि हर गड़बड़ी के लिए विपक्ष मुझे दोषी बता रहा है। बारिश नहीं आई मोदी जिम्मेदार, बस लेट आई मोदी जिम्मेदार....सबको आश्चर्य हो रहा है कि ये मोदी-मोदी क्यों कर रहे हैं ये लोग? चोरी रुकने से विरोधी परेशान हैं इसलिए मोदी मोदी की रट लगा रहे हैं।'
उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा, 'हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार हिमाचल में उत्तम से उत्तम रोड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।'
पीएम ने कहा, 'देश का विकास इस बात पर निर्भर करता है कि हम देश का चहुंमुखी विकास कर देश के हर व्यक्ति तक कैसे पहुंचाएं और यही हमारी प्राथमिकता है।'
पीएम मोदी ने ऊना रैली के दौरान जीएसटी को लेकर बड़े संकेत दिए हैं उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जीएसटी से होने वाली दिक्कतें दूर होंगी। पीएम मोदी ने बेनामी संपत्ति को लेकर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
इससे पहले पीएम ने शनिवार और गुरुवार को दो-दो रैलियां की थी। उनके निशाने पर वीरभद्र सिंह की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। जिसे उन्होंने अपनी दो दिनों की रैलियों में 'दीमक' और 'लाफिंग क्लब' की संज्ञा दी है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी को राहुल गांधी की नसीहत, कहा- 'दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन