Bharat vs India:...तो पाकिस्तान हथिया लेगा इंडिया! रिपोर्ट ने किया बहुत बड़ा खुलासा
Bharat vs India की लड़ाई के बीच पाकिस्तान की एंट्री हो चुकी है. खबर है कि अगर इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाता है, तो पाकिस्तान इंडिया नाम पर दावा पेश कर सकता है...
नई दिल्ली:
भारत बनाम इंडिया की लड़ाई अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है. खबर है कि अगर इंडिया अपना नाम बदलकर भारत रख देता है, तो पड़ोसी देश पाकिस्तान इंडिया के नाम पर अपना दावा ठोक सकता है. यानि अब पाकिस्तान इंडिया नाम पर अपनी दावेदारी पेश कर सकता है. बता दें कि इन सबकी शुरुआत 20 डिनर समिट के हालिया इन्विटेशन कार्ड से हुई, जहां केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम के आगे, प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के बजाय प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया...
इस इन्विटेशन कार्ड के मद्देनजर कयास लगाया जा रहा है, कि केंद्र की मोदी सरकार इंडिया का नाम तबदील कर भारत रखना चाहती है. इसे लेकर पूरे देश में खासतौर पर राजनीतिक गलियारों में विवाद छिड़ गया है. अलग-अलग गुट इसपर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
तो पाकिस्तान हथिया लेगा लेगा इंडिया
वहीं अगर पाकिस्तान की हाल ही में आई स्थानीय मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो, अगर संयुक्त राष्ट्र में इंडिया नाम की मान्यता आधिकारिक तौर पर रद्द हो जाती है, तो पाकिस्तान इंडिया के नाम पर अपना दावा पेश कर सकता है, जिसके बाद अब भारत बनाम इंडिया का ये मुद्दा अन्तरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोर रहा है.
मालूम हो कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने इंडिया नाम पर दावा पेश किया हो. दरअसल लंबे वक्त से पाकिस्तान सिंधु क्षेत्र से इंडिया की पहचान की दलील देता रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद पाकिस्तान का अगला कदम, इंडिया नाम को हथियाने का हो.
दलील देती हालिया रिपोर्ट...
इससे जुड़ी एक और दलील South Asia Index report की एक हालिया रिपोर्ट ने पेश की, जहां उसके एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया कि, अगर इंडिया संयुक्त राष्ट्र स्तर पर आधिकारिक तौर पर इसकी मान्यता रद्द कर देता है, तो इंडिया का पड़ोसी देश पाकिस्तान इंडिया नाम पर अपना दावा ठोक सकता है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Mulank 6 Numerology 2024: इस मूलांक वालों को मई में मिलेगी तरक्की लेकिन कार्यस्थल पर बढ़ेंगे विवाद
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात