मुंबई पब हादसे में 1-एबव पब के दो मैनेजर गिरफ्तार, मालिकों की तलाश जारी
मुंबई मिल हादसे में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनो रेस्टोरेंट के मैनेजर है। केविन बाबा और लोपेज़ नाम के इन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली:
मुंबई मिल हादसे में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनो वन-एबव रेस्टोरेंट के मैनेजर है। पब में आग लगने के बाद पुलिस केविन बाबा और लोपेज़ की तलाश कर रही थी।
बताया जा रहा है कि यह दोनों घटना के दिन मौके पर मौजूद थे लेकिन बाद में गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे।
बता दें कि मुंबई कमला मिल्स अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 55 से अधिक लोग घायल हुए थे।
यह घटना 29 दिसंबर को हुई थी।
हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करते हुए पब मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।
मुंबई के लोअर परेल में कमला मिल्स परिसर के 1 एबव और मोजो रेस्टोरेंट में आग लगी थी। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
गौरतलब है कि हादसे के बाद वृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए कई होटलों को सील कर चुकी है।
आज भी लगातार तीसरे दिन मुंबई में अतिक्रमण के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई जारी है। बीएमसी की यह कार्रवाई रघुवंशी मिल में जारी है।
यह भी पढ़ें: जब नाराज फेसबुक यूजर ने बिग बी से कहा-पैसा सब कुछ नहीं, ट्विटर पर मिला ये जवाब
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें