सोची में राष्ट्रपति पुतिन से मिले पीएम मोदी, कहा- SCO में स्थायी सदस्यता दिला सकता है रूस
सोची पहुंचने के बाद पुतिन ने बेहद गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया और उनके गले से लगाया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच एक बैठक भी जिसपर कई अनौपचारिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली:
रूस के सोचि शहर में व्लादिमिर पुतिन के साथ अनौपचारिक मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौट आए हैं। दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। एक दिन की रूस यात्रा के बाद पीएम को खुद पुतिन एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए आए।
जानकारी के मुताबिक, सोचि पहुंचने के बाद पुतिन ने बेहद गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें गले से लगाया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच एक बैठक भी हुई, जिसपर कई अनौपचारिक मुद्दों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि पीएम मोदी का यह दौरा महज नौ घंटे का था।
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'भारत को शंघाई कॉर्पोरेशन आर्गेनाइजेशन (एससीओ) में स्थायी सदस्यता दिलाने में रूस हमारी मदद कर सकता है। हमलोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर से लेकर दक्षिण तक मालों की ढुलाई के लिए गलियारा बनाने पर साथ काम कर रहे हैं।'
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था कि, 'सब कुछ 9 घंटों में। उच्चस्तरीय यात्राओं के तहत प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए सोची पहुंचे।'
रवीश कुमार ने कहा, 'दोनों नेता प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद बोचेरेव क्रीक में दोपहर का भोजन करेंगे और वार्ता के साथ इस दौरे की समाप्ति होगी।'
नई दिल्ली से रविवार को रवानगी से पहले मोदी ने कहा कि उनकी पुतिन से वार्ता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
मोदी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी।'
मोदी की यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विजय गोखले की इस महीने की शुरुआत में रूस दौरे के बाद हुई।
रोसोबोरोनएक्सपोर्ट सहित रूसी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध से भारत में चिंता बढ़ी है, क्योंकि इससे रूस से भारत की सैन्य खरीद पर संभावित असर पड़ा है।
रोसोबोरोनएक्सपोर्ट सरकारी रूसी हथियार ट्रेडिंग कंपनी है।
और पढ़ें: कर्नाटक: लिंगायत समुदाय ने बढ़ा दी कांग्रेस-JDS गठबंधन की मुश्किलें
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी की रूस यात्रा उनके व पुतिन के अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार-विमर्श के लिए विशेष अवसर है और दीर्घकालिक परिपेक्ष्य में यह विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी।
पुतिन के इस साल के अंत में भारत में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। रूस व जापान सिर्फ दो देश हैं जिनके साथ भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करता है।
और पढ़ें: केरल: तेजी से फैल रहा नीपा वायरस, अब तक 3 की मौत - केंद्रीय दल रवाना
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sunny Deol: कपिल के शो पर सनी देओल ने ऐसा क्या कहा...? सुनकर रो पड़े Lord बॉबी
-
Ibrahim Ali Khan Insta Debut: इब्राहिम अली खान ने मारी इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहले ही पोस्ट में किया इस ब्रांड का प्रमोशन
-
Nicole Kidman: बेहद गॉर्जियस हैं हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन की बेटियां, पहली बार रेड कार्पेट पर आईं नजर
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!