मध्यप्रदेश: अस्पताल ने नहीं दिया शव वाहन, बाइक पर मां के शव को अस्पताल लेकर पहुंचा बेटा
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है जिसने खस्ताहाल चिकित्सा सेवाओं की पोल खोल दी है।
नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है जिसने खस्ताहाल चिकित्सा सेवाओं की पोल खोल दी है।
शव वाहन न मिलने के कारण एक शख्स अपनी मां के शव को बाइक पर ले जाने को मजबूर हो गया। सोमवार को सांप के काटने के बाद कुंवर बाई की मौत हो गई थी।
मृतिका के परिजनों ने मोहनगढ़ के जिला अस्पताल को पोस्ट-मोर्टेम के लिए सूचित किया था।
न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, अस्पताल ने परिजनों को शव वाहन देने से कथित रूप से इंकार कर दिया जिसके बाद बेटे को अपनी मां का शव बाइक पर ले जाना पड़ा।
Tikamgarh: Man takes dead body of mother on a motorcycle for post mortem after being allegedly denied hearse van by district hospital in Mohangarh. Upper Collector has ordered an inquiry. (7.7.18) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/qvMHQdzlKU
— ANI (@ANI) July 11, 2018
और पढ़ें: भारी बारिश ने थामी मुंबई की रफ़्तार, NDRF ने बाढ़ में फंसे 1500 लोगों का किया रेस्क्यू
खस्ताहाल चिकित्सा सेवाओं की पोल खोलने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के पैरों को मोटरसाइकिल से बंधा हुआ साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।
#WATCH Tikamgarh: Man brought dead body of mother on a motorcycle for post mortem after being allegedly denied hearse van by district hospital in Mohangarh. Upper Collector has ordered an inquiry. (7.7.18) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/zyrjasFTVe
— ANI (@ANI) July 11, 2018
इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में कुछमहीने पहले कथित रूप से शव वाहन न मिलने के कारण एक शख्स अपनी पत्नी के शव को कंधे पर ले जाने को मजबूर हो गया था।
और पढ़ें: मेट्रो स्टेशन मामला: दिल्ली HC ने DMRC को लगाई फटकार, FIITJEE- IIT दिल्ली के बीच कोई संबंध नहीं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन