पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस
पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है।
नई दिल्ली:
पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण कुछ समय से कोलकाता के एक हॉस्पिटल भर्ती थे। कोलकाता शुरुआती पढ़ाई करने वाले सोमनाथ ने प्रेसिडेंसी कॉलेज और फिर कोलकाता विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की। इसके साथ ही कैंब्रिज के जीसस कॉलेज से साल 1952 में ग्रेजुएशन और फिर साल 1957 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन, दोनों कानून के विषय में की। उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने से पहले कोलकाता हाईकोर्ट में वकालत भी की थी।
साल 1968 में सोमनाथ ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्स) में शामिल हुए थे। 1971 में वह CPIM के समर्थन से निर्दलीय सांसद बने। सोमनाथ 9 बार सांसद चुने गए थे।
साल 1984 में ममता बनर्जी ने उन्हें जाधवपुर सीट से हरा दिया था। इसके बाद फिर साल 1989 से साल 2004 तक लगातार जीत हासिल करते रहे। साल 2004 में वह 14वीं लोकसभा में 10वीं बार सांसद चुने गए।
आम सहमति से अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में सोमनाथ चटर्जी आम सहमति से लोकसभा के अध्यक्ष बने। साल 1996 में उन्हें उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार मिला था।
सोमनाथ चटर्जी की पत्नी रेणु चटर्जी का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग