कश्मीर में अगवा किए गए सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने की हत्या, गोलियों से छलनी शव बरामद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से आतंकियों ने सेना के जिस जवान औरंगजेब का अपहरण किया था उसकी हत्या कर दी गई है। गोलियों से छलनी जवान का शव मिला है।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से आतंकियों ने सेना के जिस जवान औरंगजेब का अपहरण किया था उसकी हत्या कर दी गई है। गोलियों से छलनी जवान का शव मिला है।
सेना ने पुलवामा के गूसो इलाके से आरंगजेब का शव बरामद किया है। औरंगजेब पुंछ जिले का निवासी था और छुट्टी पर अपने घर गया था। घर से लौटते वक्त आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण की सूचना मिलते ही सेना ने आरंगजेब को ढूंढने के लिए पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चला रखा था।
औरंगजेब 44 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान था और इसकी पोस्टिंग शोपियां में ही थी।
और पढ़ें: भारत ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति-चीफ जस्टिस को सज़ा देने पर जताई निराशा
इससे पहले भी आतंकियों ने सेना के जवान का अपहरण कर लिया था। पिछले साल आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के ही शोपियां से भारतीय सेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का अपहरण कर लिया था।
अपहरण के बाद आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी थी। लेफ्टिनेंट फैयाज भी छुट्टियों पर घर आए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!