सावधान: मुंबई में जहरीली जेलीफिश ने मचाया आतंक, 20 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार
राज्य सरकार ने मामले की गंभीरत को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों को कुछ दिन बीच (समुद्री तटों) पर नहीं जाने की चेतावनी दी है।
नई दिल्ली:
अगर आप मुंबई में रहते हैं तो सावधान हो जाइए। इन दिनों जहरीली मछली के चपेट में आने से वहां कई लोग बीमार या फिर घायल हो गए हैं। मुंबई के अलग अलग बीच (समुद्री किनारे) पर घूमने आए लोग आस पास फैले जेलीफिश के शिकार हो रहे हैं। बीते दो दिनों में बीच पर आए कई लोग इससे घायल हो चुके हैं। बीच पर ही दुकान लगाने वाले एक शख्स ने बताया की इन दिनों बीच पर जगह जगह ब्लू बॉटल जेलीफिश का बड़ी संख्या में पहुंच गए जो लगातार लोगों को घायल कर रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि उन्होंने तो कुछ लोगों को नींबू रगड़कर तत्काल राहत पहुंचायी जो जेलीफिश के शिकार हो गए थे।
वहीं राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों को कुछ दिन बीच (समुद्री तटों) पर नहीं जाने की चेतावनी दी है। समुद्री तट पर जेलीफीश के बड़ी संख्या में पहुंचने और लोगों को काट लेने की घटना से वहां आए पर्यटकों में भी डर का माहौल है।
Blue bottle jellyfish were recently spotted at various beaches in Mumbai.Shopkeeper at Juhu Beach says,"beach is full of jellyfish.Many people have been injured,since 2 days I'm helping them by rubbing lemon when they're stung.I suggest,people should avoid visiting beach for now" pic.twitter.com/c6RlvRZajk
— ANI (@ANI) August 6, 2018
और पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस ने कहा फेक न्यूज़ को रोकने लिए तथ्यों की जांच करें
विशेषज्ञों के मुताबिक हर साल मॉनसून के समय में समुद्री तटों पर जेलीफिश का जमावड़ा लगा जाता है और यह समय इनके रीप्रोडक्शन का होता है जिससे बड़ी संख्या में जेलीफिश पैदा होते हैं।
और पढ़ें: फडणवीस सरकार की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र के 17 लाख कर्मचारी कल से करेंगे हड़ताल
मनुष्य के शरीर में इनके छू भर जाने से दर्द होने लगता है और कई मामलों में बहरेपन की स्थिति तक आ जाती है। मुंबई में बीते कुछ दिनों में करीब 20 लोग जेलीफिश के शिकार बन चुके हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Irrfan Khan Death Anniversary: अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान शेयर की थी दिल की इच्छा
-
अरिजीत सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान माहिरा खान से मांगी माफी, देखें सिंगर ने क्या कहा?
-
Aamir Khan Children: आमिर की सलाह नहीं सुनते उनके बच्चे, भावुक आमिर ने शेयर किया दिल का दर्द
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी