अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी लें जिम्मेदारी, भारत ऐसे हमलों से डरेगा नहीं
अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा है कि भारत आतंकवादियों के ऐसे कायराना कारनामों के आगे कभी नहीं झुकेगा।
नई दिल्ली:
अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा है कि भारत आतंकवादियों के ऐसे कायराना कारनामों के आगे कभी नहीं झुकेगा।
राहुल गांधी ने साथ ही इस हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की है और कहा है कि उन्हें सुरक्षा में हुई इस चूक की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ऐसा फिर नहीं होने देना चाहिए।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'यह बहुत बुरा और स्वीकार नहीं करने योग्य सूरक्षा में चूक है। पीएम को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ऐसा फिर नहीं होने देना चाहिए।'
इससे पहले राहुल गांधी ने आतंकी हमले पर दुख जताते हुए कहा, 'मैं उन परिवारों के दर्द के साथ हूं जिन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में अपने लोगों को खो दिया।'
This is a grave & unacceptable security lapse. The PM needs to accept responsibility and never allow it to happen again
— Office of RG (@OfficeOfRG) July 10, 2017
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर जताया दुख, सोनिया ने बताया- मानवता पर प्रहार
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हमले पर दुख जताते हुए इसे मानवता पर प्रहार बताया है। बता दें कि सोमवार शाम जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बटेंगू में सोमवार शाम आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों और उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस दल पर हमला कर दिया।
बालटाल से मीरबाजार जा रही बस पर हुए हमले में कम से कम 7 लोगों क मौत हो गई है और करीब 15 लोग घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों पर कब और कैसे हुआ हमला, कहां हुई चूक, 10 प्वाइंट में जानिए
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय