VIDEO: पीएम नरेंद्र मोदी ने शेयर किये योग आसान के वीडियो, जाने इनके फायदे
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है।
नई दिल्ली:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है। योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। योगासन को कसरत या व्यायाम कहना गलत है। योग न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि यह तनाव और अन्य शारीरिक समस्याओं को भी दूर करता है। योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी है।प्रधानमंत्री ने भी ट्विटर पर अर्ध हलासन और सेतु बन्धासना, शशांकासन की वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर की।
अर्ध हलासन करने से कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी ताकतवर बनती है। मोटापा या बड़ा हुआ वजन कम करने के लिए यह आसान बेहद फायदेमंद है। जिन लोगों को गैस की दिक्कत है वो इस आसन का नियमित अभ्यास करें इससे आराम मिलता है। कब्ज से राहत पाने के लिए ये आसन अत्यंत लाभकारी है।
Why is Ardha Halasana good for you? Find out in this video. #YogaDay pic.twitter.com/Sr47yeXcf1
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2017
सेतु बन्धासना रक्त संचार को सुधारता है और पाचन शक्त को बढ़ाता है। इस आसन को करने से तनाव और चिंताएं मुक्त होती है। नियमित रूप से इसे करने से दिमाग शांत और शरीर ऊर्जावान रहता है। सिर दर्द और पीठ दर्द को दूर करने के लिए ये आसन लाभकारी है। अगर पैरों में दर्द हो तो इस आसन को करने से थकान और दर्द से राहत मिलती है।
Sharing details about Setu Bandhasana and the benefits. #YogaDay pic.twitter.com/3V9lR8UNyy
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2017
नियमित शशांकासन करने से हृदय रोग, मधुमेह और दमा रोग से दूर रहते हैं। इस आसन को करने से मोटापा और अत्यधिक चर्बी शरीर में जमा नहीं होती है।नियमित रूप से करने से तनाव और चिंता से मुक्त रहते है और क्रोध भी शांत रहता है। फेंफड़ों को मजबूत करने के लिए यह एक उत्तम योगाभ्यास है।
Sharing some information about Shashankasana. #YogaDay pic.twitter.com/6bWjeBmugp
— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2017
भुजंग आसन का मतलब सर्प होता है, इसलिए भुजंग-आसन को 'सर्प आसन' भी कहा जाता है। अवसाद कम होने के साथ साथ शरीर में लचीलापन भी आता है। पेट और कमर दर्द से राहत पाने के लिए ये आसन बेहद फायदेमंद है। भुजंग आसन रक्त संचार ठीक करने के लिए और थकान मिटने के लिए ये आसन बेहद लाभकारी है।
Bhujangasana reduces fatigue and stress. It improves blood circulation. #YogaDay pic.twitter.com/YE1N2eutiI
— Narender Modi (@Narenderamendi) June 8, 2017
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग