logo-image

हो जाइए तैयार! Infinix Hot 11 2022 का अब नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार

Infinix Hot 11 2022 Latest Update: इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट मिल रही है. खुश हो जाइए, क्यों कि नई अपडेट के मुताबिक Infinix Hot 11 2022 को कंपनी इसी हफ्ते लॉन्च कर रही है.

Updated on: 11 Apr 2022, 01:32 PM

highlights

  • Infinix Hot 11 2022 5000mAh की बैटरी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश
  • Infinix Hot 11 2022  में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे दिया गया है

नई दिल्ली:

Infinix Hot 11 2022 Latest Update: होंगकोंग बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स (Infinix) के जबरदस्त मॉडलों को भारत में हमेशा से ही पसंद किया जाता है. ऐसे में भारतीय ग्राहक काफी लंबे समय से इनफिनिक्स Infinix के अपकमिंग मॉडल Infinix Hot 11 2022 के लिए बेसब्र थे. इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट मिल रही है. खुश हो जाइए, क्यों कि नई अपडेट के मुताबिक Infinix Hot 11 2022 को कंपनी इसी हफ्ते लॉन्च कर रही है. भारतीय ग्राहकों को Infinix Hot 11 2022 का मॉडल 15 अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा.  

यह भी पढ़ेंः इस दिन शुरू हो रही है बंपर सेल, फटाफट करें कहीं आप पीछे ना छूट जाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के इस अपकमिंग दमदार मॉडल से जुड़ी जानकारियां फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए लैंडिंग पेज पर मिली थी. आइए फटाफट जान लेते हैं Infinix Hot 11 2022 में क्या रहने वाला है खास.

Infinix Hot 11 2022 का यह बेहतरीन मॉडल तीन कलर ऑप्शन- ऑरोरा ग्रीन, सनसेट गोल्ड और पोलर ब्लैक में ग्राहकों के लिए पेश होगा. स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरे दिया गया है. इस के साथ 5000mAh की बैटरी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश की जाएगी. जानकारों का मानना है कि स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 10,999 रुपये हो सकती है.