'वंडर वूमन' की कमाई 10 करोड़ डॉलर के पार, बनाया ये रिकॉर्ड
इसके पहले पहले हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला निर्देशक की फिल्म 2015 में आई 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' थी।
वॉशिंगटन:
वार्नर ब्रॉस की महिला केंद्रीत सुपरहीरो फिल्म 'वंडर वूमन' उत्तरी अमेरिका में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पैट्टी जेंकींस द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 10 करोड़ डॉलर की कमाई की है। यह किसी भी महिला निर्देशक की इतनी कमाई करने वाली अब तक की पहली फिल्म है।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला केंद्रित डीसी कॉमिक्स की यह पहली बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिका में अभिनेत्री गैल गैडोट हैं, जिसका निर्देशन भी महिला निर्देशक ने ही किया है।
ये भी पढ़ें: TV की 'किन्नर बहू' बाली में मना रही है वेकेशन, शो ने पूरे किए एक साल
इसके पहले पहले हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला निर्देशक की फिल्म 2015 में आई 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' थी, जिसने 8.5 करोड़ डॉलर कमाए थे।
ये भी पढ़ें: 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ आएंगे नजर
'वंडर वूमन' ने देश और विदेश में कुल मिलाकर 22.3 करोड़ डॉलर कमाए हैं।
फिल्म विश्लेषक पॉल डेरगार्बेडियन ने कहा, 'फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री गैल गैडोट है। फिल्म का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से किया गया। फिल्म को सोशल मीडिया पर बेहद सराहा गया।'
(चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल